Box Office King: 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड धमाका, 22 दिनों में कमाए 1,665 करोड़, रणवीर सिंह ने रचा इतिहास

Edited By Updated: 10 Apr, 2026 08:24 AM

dhurandhar 2 is a worldwide hit earning rs 1 665 crore in 22 days

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। सिनेमाघरों में रिलीज हुए फिल्म को 22 दिन बीत चुके हैं लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी सातवें आसमान पर है। फिल्म ने न केवल शानदार कमाई...

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22 : बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। सिनेमाघरों में रिलीज हुए फिल्म को 22 दिन बीत चुके हैं लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी सातवें आसमान पर है। फिल्म ने न केवल शानदार कमाई की है बल्कि कई पुराने रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त कर दिया है।

22वें दिन की कमाई और ऑक्यूपेंसी

रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे हफ्ते के अंत में फिल्म की रफ्तार में थोड़ी गिरावट आई है जोकि स्वाभाविक है।

PunjabKesari

दुनिया भर में 'धुरंधर' की धूम: कलेक्शन ब्रेकअप

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है।

  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹1,665.23 करोड़

  • भारत (Net): ₹1,048.42 करोड़

  • भारत (Gross): ₹1,255.23 करोड़

इस जबरदस्त कमाई के साथ 'धुरंधर 2' साल 2026 की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन गई है और रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।

PunjabKesari

दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल

फिल्म की सफलता के पीछे इसकी तगड़ी स्टारकास्ट और आदित्य धर का विजन है। रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल के नेगेटिव और सपोर्टिंग किरदारों ने फिल्म में जान फूंक दी है। सारा अर्जुन और राकेश बेदी की एक्टिंग की भी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म के एक्शन सीन्स और डायलॉग्स की रील्स इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!