Ajit Pawar Death: अजित पवार की मौत की जांच में सामने आया नया मोड़, बेटे ने उठाया ये सवाल

Edited By Updated: 19 Feb, 2026 04:46 PM

ajit pawar s death or a big conspiracy son jay pawar raises questions on black

महाराष्ट्र के उपमुख्मंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को प्लेन क्रैश हादसे में निधन हो गया है। पवार के निधन के बाद इस मामले में जांच शुरु की गई। हाल ही में इस दुखद घटना के तीन हफ्ते बाद, उनके बेटे जय पवार और NCP नेताओं ने इस हादसे के पीछे 'गंभीर साजिश'...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के उपमुख्मंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को प्लेन क्रैश हादसे में निधन हो गया है। पवार के निधन के बाद इस मामले में जांच शुरु की गई। हाल ही में इस दुखद घटना के तीन हफ्ते बाद, उनके बेटे जय पवार और NCP नेताओं ने इस हादसे के पीछे 'गंभीर साजिश' और 'प्रशासनिक चूक' की आशंका जताते हुए जांच तेज करने की मांग की है।

PunjabKesari

बेटे जय पवार ने उठाए ये सवाल

जय पवार ने सोशल मीडिया के जरिए इस पूरे मामले में पारदर्शिता की मांग की है। उनके द्वारा उठाए गए मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:

  •  जय पवार का कहना है कि विमान का 'ब्लैक बॉक्स' इतनी आसानी से नष्ट नहीं हो सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या डेटा के साथ कोई छेड़छाड़ की गई है?
  •  उन्होंने मांग की है कि जिस कंपनी (VSR Ventures Pvt Ltd) का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए और उसके पिछले रिकॉर्ड की जांच हो।
  • जय पवार ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता यह जानना चाहती है कि राज्य के एक कद्दावर नेता के साथ यह हादसा कैसे हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

PunjabKesari

सीबीआई जांच की रखी मांग 

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और राकांपा के वरिष्ठ नेताओं ने हाल ही में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात की। उन्होंने मांग की है कि चूंकि यह मामला एक बड़े संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से जुड़ा है, इसलिए इसकी जांच CBIको सौंपी जानी चाहिए।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!