आंध्र प्रदेश: मंच से उतरकर 90-वर्षीय महिला से मिलने आए पीएम मोदी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Edited By Updated: 04 Jul, 2022 03:49 PM

pm modi came down from the stage to meet 90 year old woman

भीमावरम में अपने भाषण के बाद पीएम मोदी ने पासाला कृष्ण मूर्ति के परिवार से मुलाकात की, जो आंध्र प्रदेश के एक सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी थे। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी की बेटी पासाला कृष्ण भारती से मुलाकात की। वह 90 साल की हैं। पीएम मोदी ने...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती पर उनकी 30 फुट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। भीमावरम में अपने भाषण के बाद पीएम मोदी ने पासाला कृष्ण मूर्ति के परिवार से मुलाकात की, जो आंध्र प्रदेश के एक सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी थे। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी की बेटी पासाला कृष्ण भारती से मुलाकात की। वह 90 साल की हैं। पीएम मोदी ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पीएम ने उनकी बहन और भतीजी से भी मुलाकात की।
 

इससे पहले पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास कुछ वर्षों या कुछ लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के हर कोने से दिए गए बलिदान का इतिहास है।उन्होंने कहा, ‘‘स्वतंत्रता संग्राम केवल कुछ वर्षों, कुछ क्षेत्रों या कुछ लोगों का इतिहास नहीं है। यह देश के हर नुक्कड़ और हर कोने से दिए गए बलिदान का इतिहास है।'' पीएम ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी की 125वीं जयंती और रम्पा विद्रोह की शताब्दी वर्ष भर मनाई जाएगी। 

मोदी ने अल्लूरी सीताराम राजू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह शुरुआती आयु में ही देश की आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए, उन्होंने आदिवासी कल्याण एवं देश के लिए खुद को समर्पित कर दिया और वह कम उम्र में ‘‘शहीद'' हो गए। प्रधानमंत्री ने उनके जीवन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि अल्लूरी ‘‘भारत की संस्कृति, आदिवासी पहचान और मूल्यों के प्रतीक थे।'' मोदी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि जिस तरह बड़ी संख्या में युवा स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए थे, उसी तरह उन्हें अब देश के सपनों को साकार करने के लिए आगे आना चाहिए। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!