कथक से लेकर 'उड़े जब जब जुल्फें तेरी' तक: उज्बेकिस्तान में छाया भारतीय सांस्कृति का जादू, ताशकंद में गूंजा मोदी-मोदी (Video)

Edited By Updated: 30 Aug, 2026 02:52 PM

pm modi joins yoga session in uzbekistan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद में योग सत्र में हिस्सा लेकर भारत की सांस्कृतिक ताकत का संदेश दिया। उज्बेकिस्तान में भारतीय नृत्य, संगीत और बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति ने माहौल बनाया। राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ रणनीतिक वार्ता के बाद मोदी...

Tashkent: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को ताशकंद में 'योग फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान' द्वारा आयोजित योग सत्र में शामिल हुए। विदेश मंत्रालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''उज्बेकिस्तान में योग का जबरदस्त आकर्षण है। यह लोगों व संस्कृतियों को एक साथ ला रहा है तथा भारत और उज्बेकिस्तान के बीच लोगों से लोगों के संबंधों को मजबूत कर रहा है।'' मंत्रालय ने मोदी के योग सत्र में शामिल होने और प्रतिभागियों से संवाद की तस्वीरें भी साझा कीं। मोदी राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर 29 से 30 अगस्त तक उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।

 

उज्बेकिस्तान की यह उनकी चौथी यात्रा है। प्रधानमंत्री शनिवार को ताशकंद पहुंचे थे, जहां हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ताशकंद पहुंचने के बाद मोदी ने यांगी उज्बेकिस्तान पार्क का दौरा किया और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ 'स्वतंत्रता स्मारक' पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ताशकंद के एक होटल में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय प्रवासियों द्वारा कथक और अंदिजान पोल्का की प्रस्तुति देखी। उज्बेकिस्तान के बच्चों ने भारतीय गीत ''उड़े जब जब जुल्फें तेरी'' पर नृत्य भी प्रस्तुत किया।

 

मोदी ने उज्बेकिस्तान के पारंपरिक वाद्ययंत्रों 'दोइरा' और 'चांग' के साथ तबले की जुगलबंदी का भी आनंद लिया। भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री की राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होने जा रही है। मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में उज्बेकिस्तान पहुंचे हैं। यात्रा के दूसरे चरण में वह 31 अगस्त से एक सितंबर तक किर्गिस्तान में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!