Edited By Radhika,Updated: 19 Feb, 2026 11:12 AM

भारत की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit 2026 में पीएम मोदी ने भविष्य के भारत की एक नई तस्वीर पेश की। उन्होंने न केवल AI को भारत के लिए एक बड़ा अवसर बताया, बल्कि इसे 'ह्यूमन-सेंट्रिक' (मानव-केंद्रित) बनाने पर भी जोर दिया।
AI Impact Summit: भारत की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit 2026 में पीएम मोदी ने भविष्य के भारत की एक नई तस्वीर पेश की। उन्होंने न केवल AI को भारत के लिए एक बड़ा अवसर बताया, बल्कि इसे 'ह्यूमन-सेंट्रिक' (मानव-केंद्रित) बनाने पर भी जोर दिया।
AI समिट में 'डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया' का नया मंत्र दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन (Global AI Impact Summit) के मंच से दुनिया को एक नया विजन दिया। उन्होंने कहा कि एआई केवल तकनीक नहीं, बल्कि इंसानियत की काबिलियत को नई ऊंचाई पर ले जाने वाला माध्यम है।
पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें
· नया नारा: पीएम ने 'Design and Develop in India' का आह्वान किया, जिसका उद्देश्य भारत को दुनिया का AI हब बनाना है।
· मानव विजन (MANAV Vision): पीएम ने एआई के लिए MANAV का फॉर्मूला पेश किया:
- M (Moral): नैतिक और एथिकल सिस्टम।
- A (Accountable): जवाबदेह प्रशासन और पारदर्शिता।
- N (National Sovereignty): डेटा पर उसी का अधिकार, जिसका वह है।
- A (Accessible): एआई पर किसी का एकाधिकार न हो, यह सबके लिए सुलभ हो।
- V (Valid): तकनीक वैध और विश्वसनीय हो।
- सुरक्षा और ऑथेंटिसिटी: डीपफेक और फर्जी कंटेंट के खतरों पर चेतावनी देते हुए उन्होंने 'वॉटरमार्किंग' और 'ऑथेंटिसिटी लेबल' की जरूरत बताई ताकि असली और एआई-जेनरेटेड कंटेंट में फर्क किया जा सके।
- मास मूवमेंट: Skilling और Re-skilling को एक जन आंदोलन बनाने की अपील की।