इफ्तार में पहुंची पीएम मोदी की पत्नी, कांग्रेस की IT लीडर खुश

Edited By Updated: 14 Jun, 2018 10:51 PM

pm modi s wife congress leader happy

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने एक इफ्तार पार्टी में शिरकत की। उन्होंने अहमदाबाद के रिलीफ रोड एरिया में आयोजित इफ्तार में मुस्लिमों को खजूर खिलाकर रोजा तुड़वाया।

नेशनल डेस्कः बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने एक इफ्तार पार्टी में शिरकत की। उन्होंने अहमदाबाद के रिलीफ रोड एरिया में आयोजित इफ्तार में मुस्लिमों को खजूर खिलाकर रोजा तुड़वाया। जशोदाबेन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बेहद पसंद की जा रहीं है। कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्यूनिकेशन की हेड दिव्या स्पंदना ने भी उनकी तारीफ की है और तस्वीरों को रीट्वीट कर लिखा ‘बहुत अच्छा’।


जसोदाबेन इस दौरान लोगों से बात करते हुए और मुस्कराते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल, जसोदाबेन एक रिटायर्ड शिक्षक हैं और पीएम मोदी के गृहनगर वडनगर से 35 किलोमीटर दूर स्थित गांव ब्राह्मणवाड़ा में रहती हैं। जसोदाबेन कई बार सामाजिक कार्यों में भाग लेते दिखाई देती हैं।

बता दें कि बीते दिनों जसोदाबेन छत्तीसगढ़ जा रही थीं, तभी राजस्थान के चित्तोड़गढ़ में उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई थी। इस हादसे में उनको हल्की चोटें भी आईं थी। वहीं उनके रिश्तेदार की इस हादसे में मौत हो गई थी।

दिव्या स्पंदना कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड हैं और बीजेपी के सोशल मीडिया हेड अमित मालवीय को कड़ी टक्कर दे रही हैं। हाल ही में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर कांग्रेस भारी नजर आई। इसका कारण दिव्या स्पंदना की रणनीति को ही माना जा रहा है। वह कई बार अपने ट्वीट के जरिए पीएम मोदी की आलोचना कर चुकी हैं। कर्नाटक चुनाव के वक्त उन्होंने पीएम मोदी को नशे में बता दिया था, जिस पर जमकर बबाल हुआ था।   

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!