पीएम मोदी 11 दिसंबर को जाएंगे गोवा, विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह में भाग लेंगे

Edited By Updated: 28 Nov, 2022 09:02 PM

pm modi will visit goa on december 11

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को गोवा में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को गोवा में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को यह जानकारी दी। सावंत ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तरी गोवा के पेरनेम तालुका के धारगल में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि बाद में प्रधानमंत्री पणजी में नौवीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह में शामिल होंगे। आयुर्वेद कांग्रेस का उद्घाटन आठ दिसंबर को होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व आयुर्वेद कांग्रेस आयुष मंत्रालय का सबसे बड़ा आयोजन है और इसमें 37 देशों के आयुर्वेद विद्वान भाग लेंगे। सावंत ने कहा कि इस कार्यक्रम में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों के लिए परामर्श भी आयोजित किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!