पुणेः नशे की हालत में युवक ने दो महिला पुलिसकर्मियों को की आग लगाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 07 Jul, 2024 12:06 AM

pune drunk youth tries to set two female police officers on fire

महाराष्ट्र के पुणे शहर में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने महिला पुलिसकर्मी और उसकी सहकर्मी पर कथित तौर पर आग लगाने का प्रयास किया।

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के पुणे शहर में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने महिला पुलिसकर्मी और उसकी सहकर्मी पर कथित तौर पर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार की शाम विश्रामबाग पुलिस थाने के समीप घटनास्थल से आरोपी संजय फकीर साल्वे को गिरफ्तार कर लिया।

पत्रकारों से बात करते हुए सहायक पुलिस निरीक्षक शैलजा जानकर ने बताया, ‘‘हम नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे और आरोपी भी उनमें से एक चालक था। हमने उससे सहयोग का अनुरोध किया, लेकिन वह बहस करने लगा। उसने बाहर जाने का अनुरोध किया और पेट्रोल की एक बोतल ले आया। उसने एक कांस्टेबल और मुझ पर पेट्रोल छिड़का।''

शैलजा ने बताया कि आरोपी ने अपनी जेब से लाइटर निकाला, लेकिन अन्य पुलिसकर्मियों ने बल का प्रयोग कर उसे रोक दिया। अधिकारी ने बताया कि साल्वे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और 132 (सरकारी कर्मचारियों को उनके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!