Study Visa पर कनाडा गई बहू ने रची साजिश, पति को Whatsapp पर भेजे तलाक के कागजात और..

Edited By Updated: 13 Feb, 2026 04:47 PM

punjab news study visa canada fraud punjab police

विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। तलवाड़ा पुलिस ने गांव गेरा के निवासी राज मल्ल की शिकायत पर उनकी बहू अमनदीप कौर के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश के तहत तलाक लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

तलवाड़ा(जोशी): विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। तलवाड़ा पुलिस ने गांव गेरा के निवासी राज मल्ल की शिकायत पर उनकी बहू अमनदीप कौर के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश के तहत तलाक लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. तलवाड़ा सतपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता राज मल्ल के अनुसार, उन्होंने अपनी बहू अमनदीप कौर को करीब 20,13,798 रुपये खर्च करके 5 अप्रैल 2021 को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजा था।
कनाडा पहुंचने के कुछ समय बाद ही अमनदीप कौर ने अपने पति मनदीप कुमार और ससुराल परिवार से संपर्क तोड़ लिया।

जब परिवार ने लड़की के माता-पिता के माध्यम से दबाव बनाया, तो उसने अपने पति को स्पाउस वीजा भेज दिया। मनदीप कुमार 23 जनवरी 2023 को कनाडा पहुंचा, लेकिन अमनदीप कौर न तो उसे एयरपोर्ट लेने आई और न ही उसका फोन उठाया।

जांच में सामने आया कि मनदीप के कनाडा पहुंचने के अगले ही दिन अमनदीप ने उसे व्हाट्सएप पर वकील का कार्ड और तलाक के कागजात भेज दिए। उसने धमकी दी कि यदि उसने तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर नहीं किए, तो वह पुलिस में शिकायत कर उसे डिपोर्ट (देश निकाला) करवा देगी। इसी दबाव में 17 अगस्त 2023 को दोनों का तलाक हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डी.एस.पी. सब डिवीजन दसूहा, बलविंदर सिंह द्वारा जांच की गई। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि अमनदीप कौर ने एक सोची-समझी साजिश के तहत ससुराल पक्ष के पैसों पर कनाडा जाकर अपने पति के साथ धोखा किया है।

प्रस्तुत दस्तावेजों और बयानों के आधार पर अमनदीप कौर को दोषी पाया गया। तलवाड़ा पुलिस ने एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के आदेशों के तहत अमनदीप कौर पुत्री अवतार सिंह, निवासी गांव दुलमीवाल, वर्तमान निवासी न्यू मॉडल टाउन दसूहा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!