Edited By Rohini Oberoi,Updated: 02 Feb, 2026 02:35 PM

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 13 साल की नाबालिग किशोरी को होटलों और स्पा सेंटरों में बंधक बनाकर कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) किया गया। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है...
Gorakhpur Minor Gangrape Case : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 13 साल की नाबालिग किशोरी को होटलों और स्पा सेंटरों में बंधक बनाकर कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) किया गया। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि शहर के कई नामी होटल और स्पा सेंटर एक संगठित सेक्स रैकेट का हिस्सा हैं जिसके तार गोरखपुर से लेकर लखनऊ और नेपाल तक जुड़े हुए हैं।
प्रेमी छोड़कर भागा, तो होटल मालिक- मैनेजर ने लूटी अस्मत
पीड़ित किशोरी की कहानी किसी डरावने सपने जैसी है। परिजनों और पुलिस के अनुसार किशोरी की दोस्ती 6 महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए एक 15 साल के किशोर से हुई थी। 1 जनवरी को वह किशोर उसे लेकर होटल पहुंचा। तीन दिन वहां रहने के बाद किशोर उसे अकेला छोड़कर भाग गया। असहाय किशोरी को देख होटल मालिक धीरेंद्र सिंह उर्फ अभय सिंह और मैनेजर आदर्श पांडेय ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बेतियाहाता और फिर बड़हलगंज स्थित स्पा सेंटर भेज दिया गया जहां नौकरी का झांसा देकर अन्य लोगों ने भी उसके साथ हैवानियत की।
यह भी पढ़ें: बिना शादी के कपल ने बनाया शारीरिक संबंध, गुस्साई भीड़ को लगी भनक, जिसके बाद जोड़े को सरेआम...
व्हाट्सएप पर रेट और कार से होम डिलीवरी
पुलिस की जांच में देह व्यापार के एक बेहद खतरनाक 'सिंडिकेट' का पर्दाफाश हुआ है। लड़कियों को जाल में फंसाकर होटलों में रखा जाता था। उनकी तस्वीरें व्हाट्सएप (WhatsApp) पर ग्राहकों को पसंद कराई जाती थीं और वहीं रेट तय होता था। अनिरुद्ध ओझा नामक आरोपी कार से लड़कियों को रईस शौकीनों के घरों तक पहुंचाता था और सुबह वापस ले आता था। इस काले कारोबार में न केवल स्थानीय, बल्कि नेपाल की नाबालिग लड़कियों को भी सप्लाई किया जा रहा था।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 पर गैंगस्टर एक्ट
गोरखपुर पुलिस अब पुराने देह व्यापार नेटवर्क और इस नए मामले के कनेक्शन की जांच कर रही है। पुलिस को पता चला है कि आरोपी धीरेंद्र सिंह के देवरिया और महाराजगंज में भी तीन होटल और स्पा सेंटर हैं जिन्हें जल्द ही सील किया जाएगा। पिछले साल भी रामगढ़ताल क्षेत्र में हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार का खुलासा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है और 25 अन्य संदिग्धों की जांच जारी है। किशोरी ने जज के सामने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई है। पुलिस ने होटल मालिक और मैनेजर समेत 7 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है।