राहुल 56 साल के हुए, PM मोदी खरगे समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Edited By Updated: 19 Jun, 2026 10:32 AM

rahul turns 56 pm modi kharge and other leaders extend their greetings

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुक्रवार को उन्हें बधाई दी और कहा कि वह सत्ता के सामने निर्भीक होकर सच कहते हुए समाज के सबसे कमजोर और हाशिए पर खड़े लोगों के अधिकारों और हितों...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुक्रवार को उन्हें बधाई दी और कहा कि वह सत्ता के सामने निर्भीक होकर सच कहते हुए समाज के सबसे कमजोर और हाशिए पर खड़े लोगों के अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ज्येष्ठ संतान हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

खरगे बोले- आपका अडिग संघर्ष लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत 
वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सदस्य और निचले सदन में नेता प्रतिपक्ष हैं। वह पिछले 22 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं। खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, '' राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। संविधान के आदर्शों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा और वंचित एवं अनसुनी आवाज़ों के लिए आपका अडिग संघर्ष लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। समावेशिता, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा की कांग्रेस पार्टी की गौरवशाली परंपरा आपके सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित होती है।

सदैव समाज के सबसे कमजोर हितों की सशक्त पैरवी की
उन्होंने कहा कि जनता के बीच राहुल गांधी के निरंतर संवाद और सत्ता से निर्भीक होकर सच कहने के साहस के माध्यम से आपने सदैव समाज के सबसे कमजोर और हाशिए पर खड़े लोगों के अधिकारों और हितों की सशक्त पैरवी की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शक्ति और राष्ट्रसेवा के लिए दीर्घायु जीवन प्रदान करें।

ऐसी परिस्थितियों में अधिकतर लोग सार्वजनिक जीवन से पीछे हट जाते हैं- पवन खेड़ा 
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "बहुत कम नेताओं ने इतने लंबे समय तक इतनी कटुता भरी आलोचना और इतने लंबे समय तक निरंतर सार्वजनिक जांच परख का सामना किया है। ऐसी परिस्थितियों में अधिकतर लोग सार्वजनिक जीवन से पीछे हट जाते। लेकिन उन्हें कमज़ोर करने का हर प्रयास मानो उनके संकल्प को और दृढ़ करता गया, उनकी राजनीति को और परिपक्व बनाता गया, और जनता से उनके संबंध को और गहरा करता गया।

लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के प्रति राहुल गांधी की अटूट प्रतिबद्धता
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। युवा, महिलाओं और वंचित वर्गों के धुर समर्थक राहुल आज पूरे भारत में उन लोगों की सशक्त आवाज़ बन चुके हैं, जिनकी आवाज़ अक्सर अनसुनी रह जाती है। " उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के प्रति राहुल गांधी की अटूट प्रतिबद्धता लाखों लोगों को निरंतर प्रेरित करती है। गहलोत ने कहा, ''मैं उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के लिए अटूट संकल्प और ऊर्जा की कामना करता हूं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!