अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को मार देंगे गोली : राज आमेरा

Edited By Updated: 19 Feb, 2026 02:10 PM

raj amera threatens to shoot 25 mps including rahul gandhi

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि करणी सेना के कार्यकर्ता राज आमेरा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दी। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। खेड़ा ने इसे भाजपा-आरएसएस तंत्र की सुनियोजित साजिश बताया, जिसका मकसद विपक्ष...

नेशनल डेस्कः करणी सेना के एक कार्यकर्ता ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दी है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने गुरुवार को इस धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे भाजपा-आरएसएस तंत्र की सुनियोजित साजिश करार दिया। कांग्रेस का आरोप है कि यह घटना विपक्ष को बदनाम करने और हिंसा को बढ़ावा देने का हिस्सा है। पवन खेड़ा ने कहा "जैसे कभी गोडसे बनाया गया था, आज फिर एक और गोडसे तैयार किया जा रहा है।

वीडियो में क्या है

वीडियो में खुद को करणी सेना का कार्यकर्ता बताने वाले राज आमेरा, जो कोटा के उद्योग नगर के निवासी हैं और हाल ही में करणी सेना का संभागीय प्रवक्ता बने हैं, ने कहा कि संसद में ओम बिरला के चैंबर में हुई घटना के लिए कांग्रेस सांसदों की ओर से की गई बदतमीजी का जिम्मेदार राहुल गांधी हैं। उन्होंने धमकी दी कि अगर ऐसी घटनाएँ दोबारा हुईं तो 25 विपक्षी सांसदों के घर में तोड़फोड़ की जाएगी और राहुल गांधी उनके घर जाकर गोली चलाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

पवन खेड़ा का आरोप

पवन खेड़ा ने कहा कि किरन रिजिजु ने देश को गुमराह किया और झूठ फैलाया कि कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर का अपमान किया। इसके बाद भाजपा के कई नेता राहुल गांधी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए विपक्ष और विशेषकर राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा को वैध ठहराने का प्रयास कर रहे हैं।

ओम बिरला विवाद

11 फरवरी को भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के लगभग 20-25 सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुसकर उनकी बदसलूकी की। इस दौरान प्रियंका गांधी और वेणुगोपाल भी मौजूद थे। भाजपा का दावा है कि उन्होंने सांसदों को रोकने के बजाय उन्हें उकसाया। इसके बाद विपक्ष ने ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसमें 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। सूत्रों के अनुसार, ओम बिरला तब तक लोकसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे जब तक अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो जाती। इस चर्चा की संभावित तारीख 9 मार्च बताई जा रही है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!