महाराष्ट्र: सिर्फ हादसा या साजिश? रोहित पवार के बाद राज ठाकरे ने भी उठाए अजित पवार प्लेन क्रैश पर सवाल

Edited By Updated: 27 Feb, 2026 06:25 PM

raj thackeray ajit pawar crash

मुंबई में सियासी हलचल उस वक्त तेज हो गई जब Raj Thackeray ने बारामती विमान हादसे को लेकर खुलकर सवाल उठाए।

नेशनल डेस्क: मुंबई में सियासी हलचल उस वक्त तेज हो गई जब Raj Thackeray ने बारामती विमान हादसे को लेकर खुलकर सवाल उठाए। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख ने कहा कि मामले में अब भी कई संदेह बने हुए हैं और परिवार को संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।

एनसीपी (एसपी) विधायक Rohit Pawar ने शिवतीर्थ स्थित निवास पर राज ठाकरे से मुलाकात कर घटना से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी साझा की। इसके बाद राज ठाकरे ने मीडिया से कहा कि यह सिर्फ एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कुछ और, इस पर स्पष्टता जरूरी है।

 FIR दर्ज न होने पर उठे सवाल

राज ठाकरे ने दावा किया कि रोहित पवार ने तीन अलग-अलग पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में FIR तैयार की जा रही थी, तभी वरिष्ठ अधिकारी के हस्तक्षेप से प्रक्रिया रोक दी गई।

उनका कहना था कि यदि यह महज एक सामान्य हादसा है, तो परिवार की ओर से जांच की मांग पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि जब एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज है, तो FIR से परहेज समझ से परे है।

 परिवार की शंका पर सरकार को जवाब देना चाहिए

राज ठाकरे ने कहा कि दिवंगत नेता की पत्नी Sunetra Pawar समेत परिवार के सदस्यों को भी अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने जोर दिया कि घटना उस समय हुई जब वे उपमुख्यमंत्री पद पर थे, इसलिए पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच सरकार की जिम्मेदारी है। इस मामले में उन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर सच्चाई सामने लाने की मांग की।

28 जनवरी 2026 की घटना के बाद बढ़ी सियासत

28 जनवरी 2026 को बारामती में हुए विमान हादसे के बाद से राज्य की राजनीति में हलचल बनी हुई है। विपक्षी नेता लगातार विस्तृत जांच और FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। मामले की जांच फिलहाल सीआईडी के पास है, लेकिन संदेह और सवालों का दौर थमता नजर नहीं आ रहा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!