राजेश कुमार सिंह बने भारत के नए रक्षा सचिव, इससे पहले संभाल चुके हैं ये बड़ा पद

Edited By Updated: 01 Nov, 2024 04:30 PM

rajesh kumar singh becomes the new defense secretary of india

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह को भारत के नए रक्षा सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने 1 नवंबर को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय में अपना पद संभाला। राजेश कुमार सिंह केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

नेशनल डेस्क : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह को भारत के नए रक्षा सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने 1 नवंबर को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय में अपना पद संभाला। राजेश कुमार सिंह केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। रक्षा सचिव बनने से पहले, वह रक्षा मंत्रालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (रक्षा सचिव नामित) के रूप में कार्यरत थे।

अपने नए पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले, उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के बहादुर सैनिकों का बलिदान हमें सुरक्षा और समृद्धि के लिए प्रेरित करता है।

राजेश कुमार सिंह ने हाल ही में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में सचिव का कार्यभार संभाला था। इसके अलावा, उन्होंने पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय में भी महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। उनके अनुभव में शहरी विकास मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, और कृषि विभाग जैसे कई अन्य मंत्रालय शामिल हैं। राजेश कुमार सिंह ने आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी गिरिधर अरमाने का स्थान लिया है, जो 31 अक्टूबर, 2024 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!