Edited By Pardeep,Updated: 29 Mar, 2026 10:09 PM

आज 29 मार्च 2026 के दिन अमृतसर महानगर का युवा सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की और से Hotel Golden Galaxy में किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के नाते अरुण कुमार जी, अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह जी का रहना हुआ।
नेशनल डेस्कः आज 29 मार्च 2026 के दिन अमृतसर महानगर का युवा सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की और से Hotel Golden Galaxy में किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के नाते अरुण कुमार जी, अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह जी का रहना हुआ। इस युवा सम्मेलन में अमृतसर महानगर से लगभग 2000 युवाओं ने भाग लिया। अरुण कुमार ने कहा कि हमारी हजारों वर्षों से एक ही पहचान रही है कि हम सब भारतीय हैं। भारत एक राष्ट्र है, प्राचीन राष्ट्र है और सनातन राष्ट्र है।

उन्होंने बताया कि भारत रत्न डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर जी ने भी भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शुरुआत यहीं से कि We the people of India अर्थात हम सब की एक पहचान है कि हम सब भारतीय हैं। अलेक्जेंडर, हिरोडोटस, वास्को दी गामा आदि का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि इन सब ने अपनी पुस्तकों, पत्रों, एवं लेखों में इस देश के किसी भी भाग को भारत अथवा हिंदुस्तान से ही संबोधित किया है।

अरुण कुमार जी ने संघ क्या है? संघ की 100 वर्षों की यात्रा कैसी रही? संघ की युवाओं से क्या अपेक्षा है? इन सब बातों पर अपना विचार रखा।

अरुण कुमार ने बताया कि केवल कुछ लोगों के महान हो जाने से देश महान नहीं बनता, बल्कि महान देश तब बनता है जब वहां का समाज महान बने । हम सब युवाओं को अपने सम्पूर्ण समाज को महान बनाने के कार्य में लगना है।

संघ का मुख्य कार्य व्यक्ति निर्माण याने राष्ट्र सर्वोपरि का भाव निर्माण कर, उसे अपने जीवन का आधार बनाना है। हम सब युवाओं से आह्वाहन करते हैं कि देश निर्माण के पवित्र कार्य में जुड़ें, अपनी अपनी भूमिका तय करें और इस पवित्र कार्य में जुट जाएं। संघ के अलावा बहुत से लोग एवं संस्थाएं भी निस्वार्थ भाव से देश निर्माण के कार्य में लगे हुए हैं, उनके साथ जुड़कर भी काम करेंगे तो भी हम संघ कार्य ही मानते हैं। केवल संघ के बैनर पर ही कार्य करना है, ऐसा नहीं है। संघ के स्वयंसेवक समाज में होने वाले प्रत्येक अच्छे कार्य में सहयोग देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

इस सम्मेलन में मंच पर डॉ करुणेश गुप्ता जी, पंजाब प्रान्त के प्रान्त सह संघचालक एवं महानगर संघचालक प्रवीण मेहरा जी भी उपस्थित रहे।