Gurmeet Ram Rahim: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 14वीं बार आया जेल से बाहर, मिली इतने दिन की लंबी परोल

Edited By Updated: 05 Aug, 2025 09:17 AM

ram rahim is out again released from jail for the 14th time

हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर परोल मिल गई है। इस बार उसे 40 दिन की परोल दी गई है। यह 14वीं बार है जब गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आया है। कड़ी सुरक्षा के बीच वह रोहतक से सिरसा डेरा के लिए...

नेशनल डेस्क। हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर परोल मिल गई है। इस बार उसे 40 दिन की परोल दी गई है। यह 14वीं बार है जब गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आया है। कड़ी सुरक्षा के बीच वह रोहतक से सिरसा डेरा के लिए रवाना हो गया है।

किन मामलों में जेल में है राम रहीम?

गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों के साथ रेप के मामले में 20 साल की सज़ा सुनाई गई थी। इसके अलावा, वह पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और डेरे के पूर्व मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया गया है। वह अगस्त 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें: Jair Bolsonaro Brazil: ब्राजील की राजनीति में बड़ा धमाका, तख्तापलट की चाल में फंसे पूर्व राष्ट्रपति, किया गया अरेस्ट

परोल पर बाहर आने का रिकॉर्ड

यह 14वीं बार है जब राम रहीम को परोल या फरलो मिली है। इससे पहले भी वह कई बार बाहर आ चुका है। हर बार परोल मिलने पर पंजाब और हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी जाती है। इस बार मिली परोल को भी लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

फिलहाल गुरमीत राम रहीम को परोल के दौरान सिरसा डेरे में ही रहना होगा जहां वह अपने समर्थकों से मिल सकेगा और डेरे के कामकाज को देख सकेगा। परोल के नियमों के अनुसार उसे कुछ प्रतिबंधों का पालन करना होगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!