Edited By Ramanjot,Updated: 17 Mar, 2026 12:52 PM

इस मेगा डील के बदले चेन्नई ने अपने दिग्गज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन को राजस्थान रॉयल्स को सौंप दिया है।
Sanju Samson IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स एक नए अवतार में नजर आने वाली है। एमएस धोनी के बाद विकेटकीपिंग और मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालने के लिए CSK ने राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। यह केवल एक खिलाड़ी का बदलाव नहीं, बल्कि चेन्नई के भविष्य की कप्तानी और विरासत को सुरक्षित करने की एक बड़ी रणनीति मानी जा रही है।
भारी पड़ी 'सैमसन' की डील
चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को अपने पाले में लाने के लिए एक बहुत बड़ी कीमत चुकाई है। मैनेजमेंट ने अपने सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और विश्व स्तरीय खिलाड़ी सैम कर्रन को राजस्थान रॉयल्स को सौंप दिया। यह ट्रेड साफ संकेत देता है कि सीएसके मैनेजमेंट सैमसन को ऋतुराज गायकवाड़ के साथ टीम के भविष्य के स्तंभ के रूप में देख रहा है।
सैलरी का समीकरण: धोनी से भी ज्यादा मिलेगी रकम
संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स में आने के बाद भी उनकी पिछली सैलरी बरकरार रहेगी।
ट्रेड वैल्यू: सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, और इसी राशि पर उन्हें चेन्नई में ट्रेड किया गया है।
टॉप अर्नर: संजू सैमसन अब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दोनों को 18-18 करोड़ रुपये सैलरी मिलेगी।
धोनी का रोल: दिलचस्प बात यह है कि टीम के मार्गदर्शक एमएस धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी की श्रेणी में रखते हुए मात्र 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है।
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स संजू के करियर की तीसरी टीम होगी। इससे पहले वे दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं।