भोपाल के फूलों से सजेगा, अयोध्या में राम मंदिर का परिसर, प्राण प्रतिष्ठा में लगेंगे चार चांद

Edited By Updated: 01 Jan, 2024 04:06 PM

ram temple complex ayodhya will be decorated with flowers bhopal

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक नर्सरी के बोगनविलिया फूलों का इस्तेमाल अयोध्या के राम मंदिर परिसर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सजावट के लिए किया जाएगा।

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक नर्सरी के बोगनविलिया फूलों का इस्तेमाल अयोध्या के राम मंदिर परिसर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सजावट के लिए किया जाएगा। भोपाल स्थित ‘निसर्ग' नर्सरी के मालिक रामकुमार राठौड़ ने बताया कि उन्हें उत्तर प्रदेश के अयोध्या में फूलों की आपूर्ति का ठेका मिला है और वे 10 हजार फूलों की दो खेप पहले ही भेज चुके हैं।

PunjabKesari

भगवान राम की ‘प्राण प्रतिष्ठा' (अभिषेक) का समारोह 22 जनवरी को होगा और अवसर पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। राठौड़ ने कहा, ‘‘हमें अयोध्या के राम जन्मभूमि से पांच से छह प्रकार के फूलों की आपूर्ति करने का ठेका मिला है, जिनमें सफेद, नारंगी, लाल और पीले सहित विभिन्न रंग के बोगनविलिया फूल शामिल हैं।''

PunjabKesari

इन प्रजातियों के फूल हर मौसम में खिलते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और कम पानी में भी इनका रखरखाव किया जा सकता है। राठौड़ परिवार के स्वामित्व वाली नर्सरी ने राम मंदिर परिसर और उसके गलियारे में पौधारोपण के लिए बोली प्रक्रिया के बाद फूलों की आपूर्ति का ठेका हासिल किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!