मनोरंजन जगत में शोक! इस Famous Actor की घर की मरम्मत करवाते हुई गई जान, टूटी हड्डी पसलियां

Edited By Updated: 30 Nov, 2025 10:38 AM

renowned brazilian actor and voice artist tony germano passes away at 55

ब्राजीलियाई मनोरंजन जगत ने अपने एक महान कलाकार को खो दिया है। मशहूर अभिनेता और जाने-माने वॉयस-ओवर आर्टिस्ट टोनी जर्मेनो का 55 वर्ष की आयु में साओ पाउलो स्थित उनके घर पर निधन हो गया। टोनी जर्मेनो को उनकी शानदार वॉयस परफॉर्मेंस के लिए अंतरराष्ट्रीय...

नेशनल डेस्क। ब्राजीलियाई मनोरंजन जगत ने अपने एक महान कलाकार को खो दिया है। मशहूर अभिनेता और जाने-माने वॉयस-ओवर आर्टिस्ट टोनी जर्मेनो का 55 वर्ष की आयु में साओ पाउलो स्थित उनके घर पर निधन हो गया। टोनी जर्मेनो को उनकी शानदार वॉयस परफॉर्मेंस के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता था खासकर निकलोडियन (Nickelodeon) के लोकप्रिय शो जैसे 'निकी, रिकी, डिकी एंड डॉन' और 'गो, डॉग, गो!' में उनकी आवाज़ को खूब सराहा गया था।

घर पर हुए हादसे का शिकार

स्थानीय मीडिया आउटलेट्स (जैसे फोल्हा डे साओ पाउलो) से मिली जानकारी के अनुसार टोनी जर्मेनो का निधन एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के कारण हुआ। अभिनेता अपने माता-पिता के साओ पाउलो स्थित घर पर मरम्मत/रेनोवेशन का काम करवा रहे थे और वहीं रह रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और गिर गए जिससे उन्हें कई गंभीर चोटें आईं। टोनी जर्मेनो अपनी चोटों से उबर नहीं पाए और उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अभिनेता के एक प्रतिनिधि ने दुख व्यक्त करते हुए इस बात की पुष्टि की।

 

यह भी पढ़ें: Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 270 दर्ज, IMD ने अब कोहरे का नया अलर्ट किया जारी

 

टोनी जर्मेनो का शानदार करियर

टोनी जर्मेनो ब्राजील के एक बहुमुखी कलाकार थे जिनकी पहचान एक वॉइस-ओवर आर्टिस्ट, एक्टर और कॉमेडियन के रूप में थी। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई प्रसिद्ध प्रोजेक्ट्स में काम किया। उनके प्रमुख अभिनय कार्यों में अस नुप्सियास डे ड्रैकुला (2018), लेबिरिंथ ऑफ लॉस्ट बॉयज (2025) और एन अनफॉरगेटेबल ईयर: ऑटम (2023) शामिल हैं। उन्होंने बच्चों के प्रसिद्ध प्रोजेक्ट्स जैसे एलेना ऑफ एवलॉर और द मपेट्स में भी अपनी आवाज़ दी थी।

 

यह भी पढ़ें: New Rules 1 December: 1 दिसंबर से होंगे अहम बदलाव, जेब पर पड़ने वाला है असर! पेंशनर्स ज़रूर जान लें यह ज़रूरी नियम

 

साथियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

टोनी जर्मेनो के निधन से उनके साथी कलाकार गहरे सदमे में हैं। प्रसिद्ध ब्राजीलियाई अभिनेता मिगुएल फलाबेला ने सोशल मीडिया पर टोनी जर्मेनो को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मिगुएल ने उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "टोनी जर्मेनो अपने साथियों की गर्मजोशी भरी तालियों के साथ इस दुनिया को अलविदा कह गए। एक बेदाग पेशेवर, एक प्यारे दोस्त, एक प्रतिभाशाली अभिनेता – मुझे उनके साथ कई प्रस्तुतियों में काम करने का सौभाग्य मिला। डियर फ्रेंड, आप हमेशा याद आएंगे।" मनोरंजन उद्योग ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है जिनकी आवाज़ और अभिनय की छाप उनके प्रशंसकों के बीच हमेशा बनी रहेगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!