फेमस YouTuber ने की सुसाइड की कोशिश? लाइव स्ट्रीम पर 150 की स्पीड से डिवाइडर में ठोकी गाड़ी

Edited By Updated: 08 Mar, 2026 06:03 AM

famous youtuber tried suicide

देहरादून के पॉपुलर यूट्यूबर और अनुराग डोभाल, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘UK07 राइडर’ के नाम से जाना जाता है, से जुड़ी एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है

नेशनल डेस्कः देहरादून के पॉपुलर यूट्यूबर और अनुराग डोभाल, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘UK07 राइडर’ के नाम से जाना जाता है, से जुड़ी एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। उनकी कार डासना, गाजियाबाद के पास एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गई।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि यह सिर्फ एक दुर्घटना थी या उन्होंने जानबूझकर अपनी जान लेने की कोशिश की थी। खास बात यह है कि हादसे के समय अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव थे और हजारों फैंस उन्हें देख रहे थे।

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब अनुराग अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आए हुए थे। लाइव वीडियो के दौरान उन्होंने अचानक अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी। देखते ही देखते कार की स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा हो गई। तेज रफ्तार के कारण Delhi–Meerut Expressway पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से टकरा गई। यह खौफनाक हादसा उनके हजारों फॉलोअर्स ने लाइव देखा। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और अनुराग को कार से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और फिलहाल उनका उपचार जारी है। परतापुर थाने के इंस्पेक्टर के अनुसार उन्हें सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक हादसे में शामिल गाड़ी टोयोटा फॉर्च्यूनर थी।

“यह मेरा आखिरी वीडियो है” — लाइव में बोले अनुराग

यह मामला तब और गंभीर हो गया जब सामने आया कि अनुराग पिछले कुछ समय से पारिवारिक समस्याओं की वजह से मानसिक तनाव में थे। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम लाइव के दौरान वह काफी भावुक नजर आए। वीडियो में उन्होंने कहा, “मम्मी, अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना… बहुत जरूरत थी प्यार की। लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं।” इसके बाद उन्होंने “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव” कहते हुए तेज रफ्तार में कार चलानी शुरू कर दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस और संबंधित अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह सिर्फ तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा था या इसके पीछे आत्महत्या की कोशिश जैसी कोई बात थी। इंटरनेट पर अनुराग के फैंस और आम लोग इस घटना को लेकर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

निजी जिंदगी को लेकर पहले भी किया था खुलासा

बताया जा रहा है कि 4 मार्च को अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे लंबा वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के कई मुद्दों के बारे में खुलकर बात की थी। वीडियो में उन्होंने परिवार के साथ विवाद, शादी से जुड़ी समस्याएं, घर छोड़ने की स्थिति, आर्थिक संकट और मानसिक तनाव जैसी बातों का जिक्र किया था। इस दौरान वह कई बार भावुक हो गए थे और रोते हुए भी दिखाई दिए। इस घटना के बाद उनके प्रशंसक काफी चिंतित हैं और सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति को लेकर चर्चा लगातार जारी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!