दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

Edited By Updated: 24 Aug, 2025 09:20 PM

rohtas three members of a family died after being hit by a truck

बिहार में रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सासाराम शहर के बनरसिया मुहल्ला निवासी शंकर बिंद अपनी पत्नी प्रियंका देवी और साली मीना देवी के...

नेशनल डेस्क: बिहार में रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सासाराम शहर के बनरसिया मुहल्ला निवासी शंकर बिंद अपनी पत्नी प्रियंका देवी और साली मीना देवी के साथ बाइक से मोहनियां से लौट रहे थे।

इस दौरान गिरधरिया मोड़ के निकट ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।इस घटना में प्रियंका देवी और मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं शंकर बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि घायल शंकर बिंद को सदर अस्पताल के ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। पोस्टमाटर्म कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।मामले की छानबीन की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!