Edited By Anu Malhotra,Updated: 03 Oct, 2026 01:15 PM

नेशनल हाईवे-48 पर उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया, जब एक सीएनजी पंप पर गैस भरवाते ही जोर का धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि कार के पिछले हिस्से के टुकड़े और शीशे काफी दूर तक जाकर गिरे। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय गाड़ी में कोई मौजूद नहीं...
गुजरात : नेशनल हाईवे-48 पर उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया, जब एक सीएनजी पंप पर गैस भरवाते ही जोर का धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि कार के पिछले हिस्से के टुकड़े और शीशे काफी दूर तक जाकर गिरे। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
यह घटना दोपहर के समय NH-48 पर स्थित जिंदल कंपनी के ठीक सामने बने सीएनजी पंप पर घटी। एक कार चालक अपनी गाड़ी में सीएनजी गैस भरवा रहा था। इसी दौरान कार का सीएनजी टैंक अचानक फट गया। धमाका इतना तेज था कि पूरे पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
पास खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान
धमाके का असर इतना ज्यादा था कि पंप पर पास में खड़ी दो अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। कार के पुर्जे पूरी जगह बिखर गए। हादसे की सूचना मिलते ही करजन पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। पुलिस और दमकल कर्मियों ने तुरंत स्थिति पर काबू पाया और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए।