कांग्रेस की चार पीढ़ियां भी नहीं कर सकती देश का विकास: शाह

Edited By Updated: 16 Sep, 2018 04:17 PM

shah says congress can not develop the country

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। पाली के अणुव्रत नगर में आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली...

नेशनल डेस्क:  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा कोई एक जाति और किसी एक समाज की पार्टी नहीं है, बल्कि सबकी पार्टी है। पार्टी पर कभी किसी समाज का ठप्पा नहीं लगा । पाली में ओबीसी सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि हमारे नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत में विकास का मंत्र ‘सबका साथ सबका विकास’ बताया। विकास में सबकी भागीदारी होनी चाहिए।  

PunjabKesari

घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे बाहर
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं कि क्यों नहीं घुसपैठियों को भगाना चाहिए? हमारे जवान पाकिस्तान के घर में घुसकर बदला लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक और असम से राजस्थान तक जहां भी घुसपैठिये हैं उन्हे हम चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे और कांग्रेस हमें रोक नहीं सकती। 

PunjabKesari
नेहरू-गांधी परिवार पर किया हमला
भाजपा अध्यक्ष ने नेहरू-गांधी परिवार पर हमला करते हुए कांग्रेस को ‘राहुल बाबा’ कहते हुए कहा कि उनकी चार पीढियों ने शासन किया लेकिन पिछडे वर्ग के लोगों को न्याय नहीं मिला। मोदी सरकार ने पिछडा वर्ग आयोग को संवेंधानिक दर्जा दिलाने के लिये काम किया है। शाह ने केन्द्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं.. मुद्रा योजना, अन्नपूर्ण रसौई योजना, भामाशाह योजना सहित अन्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को उनके उत्पाद का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढाने का निर्णय लिया।  

PunjabKesari

भाजपा ने विकास के लिये पीछे मुडकर नहीं देखा
शाह ने कहा कि भाजपा माली, गुर्जर, जाट, और अन्य जाति, अगडे, पिछडे, दलित और आदिवासी सभी लोगों की पार्टी है, वह सभी जातियों की पार्टी है। जब से 2014 के चुनावों के बाद राजस्थान की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आर्शीवाद दिया और सभी की सभी सीटे जीता कर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया है मोदी ने पिछडे समाज के विकास के लिये पीछे मुडकर नहीं देखा।  
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!