चौंकाने वाला खुलासा: तिहाड़ जेल में रची गई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश, लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार की थी गोल्डी बरार से बात

Edited By Anu Malhotra,Updated: 30 May, 2022 11:02 AM

sidhu moose wala delhi tihar jail lawrence bishnoi goldy brar

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल,  सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश कही और नहीं ब्लकि हाई सिक्योरटी के बीच रची गई थी।

नेशनल डेस्क: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल,  सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश कही और नहीं ब्लकि हाई सिक्योरटी के बीच रची गई थी। बता दें कि सिद्धू की हत्या कहीं और नहीं, बल्कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में रची गई थी। जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई ने वर्चुअल नंबरो से विदेश में मौजूद गोल्डी बरार से कई बार बात की थी।  वहीं अब हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से पंजाब पुलिस भी पूछताछ करेगी। पंजाब पुलिस लॉरेंस को रिमांड पर ले सकती है, लारेंस बिश्नोई तिहाड़ की जेल नम्बर 8 की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है।

इससे पहले  पुलिस उपाधीक्षक (मानसा) गोबिंदर सिंह ने बताया था कि 28 वर्षीय मूसेवाला को कई गोलियां लगीं। वह एक जीप में अपने दो दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे थे, तभी जवाहर के गांव में उन पर हमला किया गया। मानसा के सिविल सर्जन डॉक्टर रंजीत राय ने पत्रकारों को बताया कि सिविल अस्पताल लाए जाने से पहले ही मूसेवाला की मौत हो चुकी थी।

बता दें कि पंजाब पुलिस ने शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला समेत 424 लोगों की सुरक्षा शनिवार को वापस ले ली थी। कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने मूसेवाला की हत्या पर स्तबधता और आक्रोश व्यक्त किया है और उनकी सुरक्षा वापस लेने के लिए राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा।

जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मान ने एक ट्वीट में कहा  कि सिद्धू मूसेवाला की बर्बर हत्या से मैं स्तब्ध और अत्यधिक दुखी हूं। हमले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!