इंजीनियर की नौकरी में नहीं मिला सुकून तो खोल ली चाय की दुकान, इमानदारी देख लोग हुए मुरीद

Edited By Updated: 02 Sep, 2020 12:06 PM

social media software engineer video viral

सोशल मीडिया पर इनदिनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर की फोटो तेजी से वायरल हो रही है जो अच्छी खासी नौकरी छोड़कर ठेले पर चाय बेचता हुआ दिखाई दे रहा है। इस फोटो को आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर की फोटो तेजी से वायरल हो रही है जो अच्छी खासी नौकरी छोड़कर ठेले पर चाय बेचता हुआ दिखाई दे रहा है। इस फोटो को आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। 

PunjabKesari

यह सॉफ्टवेयर इंजीनियर 8 रुपये में इम्युनिटी चाय और मसाला चाय बेच रहे हैं। इसके लिए 15 रुपये की साउथ इंडियन कॉफी और 12 रुपये में नागपुरी तर्री पोहा बेच रहे हैं। इस शख्स ने ठेले के नीचे बड़ी इमानदारी से लिखा हुआ है कि आखिर क्यों उसने अच्छी खासी नौकरी छोड़कर चाय बेचने का बिजनेस किया। ठेले के नीचे लिखा है, वैसे तो मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं। मैं कई कंपनियों जैसे विप्रो, बिजनेस इंटेलिजें, ट्रस्ट सॉफ्टवेयर में काम कर चुका हूं। जहां पैसे तो मिलते थे लेकिन सुकून नहीं। मैं हमेशा से ही बिजनेस करना चाहता था। हर रोज मेरे टेबल पर चाय आती थी पर मुझे कभी बेहतरीन चाय नहीं मिली। मैं हमेशा से ही चाय का शौकीन रहा हूं। मैं चाहता था कि एक लाजवाब चाय पीने को मिले, तो मैंने चाय से ही अपने बिजनेस की छोटी सी शुरुआत की और मैं बन गया इंजीनियर चायवाला। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही लोग सॉफ्टवेयर इंजीनियर की इमानदारी के मुरीद हो गए हैं। फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!