सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, हालत में सुधार...

Edited By Updated: 11 Jan, 2026 07:33 PM

sonia gandhi has been discharged from the hospital her condition has improved

कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें 5 जनवरी 2026 को सीने में संक्रमण के कारण ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ, जिसके चलते रविवार...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें 5 जनवरी 2026 को सीने में संक्रमण के कारण ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ, जिसके चलते रविवार शाम करीब 5 बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी ने इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दी है और अब उनकी सेहत स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने और इलाज जारी रखने की सलाह दी है।

5 जनवरी को तबीयत बिगड़ने पर हुई थी भर्ती

सोनिया गांधी को 5 जनवरी की रात करीब 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें सांस लेने में हल्की दिक्कत महसूस हो रही थी। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि ठंड के मौसम और बढ़ते प्रदूषण की वजह से उनका ब्रोंकियल अस्थमा कुछ बढ़ गया था। एहतियातन उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया।

छह दिन बाद लौटीं घर

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सोनिया गांधी को एंटीबायोटिक्स और अन्य सहायक दवाएं दी गईं। लगातार निगरानी और इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ, जिसके बाद डिस्चार्ज का फैसला लिया गया। करीब छह दिन अस्पताल में रहने के बाद वे रविवार को अपने घर लौट आईं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जून 2025 में सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी समस्या के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है और डॉक्टरों ने पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!