Edited By Rohini Oberoi,Updated: 22 Feb, 2026 02:53 PM

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। स्टेशन रोड स्थित सुहाग लॉज पर जब पुलिस की टीम ने अचानक छापा मारा तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। लॉज के लगभग हर कमरे में लड़के-लड़कियां संदिग्ध हालत में...
Ganj Basoda Lodge Raid : मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। स्टेशन रोड स्थित सुहाग लॉज पर जब पुलिस की टीम ने अचानक छापा मारा तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। लॉज के लगभग हर कमरे में लड़के-लड़कियां संदिग्ध हालत में पाए गए।
नाबालिग की तलाश में पहुंची थी पुलिस
दरअसल सिटी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्टेशन क्षेत्र की मराठा गली स्थित सुहाग लॉज में एक नाबालिग लड़की को रखा गया है। इस सूचना पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि जिस नाबालिग की तलाश में छापेमारी की गई थी वह तो वहां नहीं मिली लेकिन पुलिस ने जब कमरों की तलाशी ली तो वहां 9 जोड़े (कुल 18 युवक-युवती) संदिग्ध परिस्थितियों में मिले।
आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेजों की जांच
एसडीओपी (SDOP) शिखा भलावी ने मौके पर पहुंचकर मामले की कमान संभाली। जांच के दौरान पुलिस को कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पकड़े गए युवक-युवती विदिशा के अलावा नटेरन, सिरोंज और पठारी जैसे आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी के आधार कार्ड और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं ताकि उनकी पहचान और संबंधों की पुष्टि की जा सके।
यह भी पढ़ें: 40 मर्दों के बीच अकेली महिला, ऑफिस में खुलेआम दिखाते थे गंदी फिल्में, इतना ही नहीं आपत्तिजनक खिलौना तक...
लॉज संचालक पर कसा शिकंजा, DVR जब्त
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लॉज संचालक के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लॉज का DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) जब्त कर लिया है। इसकी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता चल सके कि यहां पिछले कितने दिनों से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं। लॉज में रुकने वालों की एंट्री सही तरीके से की गई थी या नहीं इसकी जांच के लिए लॉज के सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए गए हैं।
इलाके में मचा हड़कंप
दिनदहाड़े हुई इस छापेमारी के बाद गंजबासौदा के स्टेशन रोड इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यहाँ कोई संगठित अनैतिक देह व्यापार (Sex Racket) चलाया जा रहा था या फिर यह सिर्फ प्रेमी जोड़ों के रुकने का ठिकाना था।