शिमला में अचानक बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

Edited By Updated: 07 Jun, 2025 06:30 PM

sonia gandhi s health suddenly deteriorated she was admitted to hospital

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक शिमला में बिगड़ गई। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला लाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी मेडिकल जांच शुरू कर दी है और एमआरआई स्कैन भी किया जा रहा है।...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक शिमला में बिगड़ गई। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला लाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी मेडिकल जांच शुरू कर दी है और एमआरआई स्कैन भी किया जा रहा है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

सूत्रों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी अस्पताल पहुंच सकते हैं। सोनिया गांधी कुछ दिन पहले शिमला आई थीं ताकि वहां आराम कर सकें। अब उनकी तबीयत खराब होने की खबर से कांग्रेस पार्टी में चिंता का माहौल है।

पिछले कुछ सालों में सोनिया गांधी की तबीयत कई बार खराब हो चुकी है। उन्हें श्वसन संबंधी समस्याएं और कोरोना के बाद की जटिलताओं का सामना करना पड़ा है। साल 2022 में भी उन्हें सांस लेने में तकलीफ और बुखार के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद जून 2022 में कोरोना होने पर भी उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। सितंबर 2022 में भी उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!