दक्षिण अफ्रीका का युद्धपोत ‘एसएएस अमाटोला’ भारत के लिए रवाना, नौसैनिक अभ्यास IFR में लेगा भाग

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 06:44 PM

south africa deploys frigate to india for multilateral naval exercise

दक्षिण अफ्रीका का युद्धपोत एसएएस अमाटोला भारत रवाना हुआ है ताकि वह भारतीय नौसेना के 2026 के बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास IFR में भाग ले सके। यह तैनाती हिंद महासागर क्षेत्र में दक्षिण अफ्रीका की समुद्री रणनीति और सहयोगी भूमिका को मजबूत करती है।

International Desk: दक्षिण अफ्रीकी नौसेना का जंगी जहाज 'एसएएस अमाटोला' भारत के लिए एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तैनाती पर रवाना हो गया है, जहां यह भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित 2026 'अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा और अभ्यास मिलन' में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करेगा। रविवार को जहाज के रवाना होने के बाद दक्षिण अफ्रीकी नौसेना ने एक बयान में कहा, ''एसएएस अमाटोला की भारत यात्रा कई स्तरों पर महत्वपूर्ण है।'' बयान में कहा गया है, ''यह तैनाती दक्षिण अफ्रीका की समुद्री रणनीति के लिए एक अहम पड़ाव है, जो हिंद महासागर क्षेत्र में बहुपक्षीय नौसैनिक सहयोग में सक्रिय योगदानकर्ता के रूप में दक्षिण अफ्रीकी नौसेना की भूमिका की पुष्टि करती है।

 

यह लंबे समय के बाद दूरस्थ तैनातियों की एक संतुलित वापसी को भी दर्शाती है, जिसे सावधानीपूर्वक योजना, अनुशासित प्राथमिकताओं और पेशेवर संकल्प के साथ अंजाम दिया गया है।'' दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के अनुसार, इस तैनाती में भारतीय नौसेना की अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा (आईएफआर) और अभ्यास मिलन में भागीदारी शामिल है। यह एक बड़ा बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास है, जिसका उद्देश्य आपसी समन्वय, समुद्री सुरक्षा अभियानों और भागीदार देशों के बीच रणनीतिक संवाद को मजबूत करना है। बयान में कहा गया है कि इन आयोजनों में कई देशों की नौसेनाएं भाग लेती हैं और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा, स्थिरता और सहयोग की साझा जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।  

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!