शोक की खबर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक का निधन, इन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे

Edited By Updated: 20 Nov, 2025 10:53 AM

sp mla sudhakar singh passes away

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से विधायक सुधाकर सिंह का आज सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह महज 58 वर्ष के थे और लंबे समय से लीवर (यकृत) और किडनी (गुर्दा) संबंधी गंभीर बीमारियों...

नेशनल डेस्क। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से विधायक सुधाकर सिंह का आज सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह महज 58 वर्ष के थे और लंबे समय से लीवर (यकृत) और किडनी (गुर्दा) संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से समाजवादी पार्टी और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बेबाक अंदाज और संघर्षपूर्ण राजनीतिक सफर

सुधाकर सिंह अपनी हाजिरजवाबी, बेबाक अंदाज और जनता के बीच गहरी पैठ के लिए जाने जाते थे। उनकी राजनीतिक यात्रा बेहद रोचक और संघर्षपूर्ण रही। वह कुल तीन बार सपा के विधायक रहे। उन्होंने एक बार मधुबन और दो बार घोसी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया।
सुधाकर सिंह को जनता की आवाज उठाने के लिए जाना जाता था। इसी जुझारूपन के कारण उन पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हुए और वे दर्जनों बार जेल भी गए। दिल्ली में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की पत्नी को आशीर्वाद देकर लौटते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो दिन बाद उनका निधन हो गया।

PunjabKesari

 

जब मुलायम सिंह यादव से भी भिड़ गए

सुधाकर सिंह का जुझारूपन केवल विरोधियों के खिलाफ ही नहीं था बल्कि सिद्धांतों की खातिर वह अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से भी भिड़ने से नहीं चूके। 2017 विधानसभा चुनाव: सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने घोसी सीट से उनका टिकट काट दिया था। टिकट कटने से नाराज सुधाकर सिंह ने बगावत का झंडा बुलंद किया और पार्टी के खिलाफ निर्दल चुनाव लड़ा। बाद में मुलायम और अखिलेश खेमे में सुलह होने पर वह फिर से सपा में लौट आए। यह घटना उनकी सिद्धांतों की राजनीति और जुझारूपन का सबसे बड़ा प्रमाण मानी जाती है।

2023 उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत

सुधाकर सिंह को उनकी सबसे बड़ी और यादगार जीत 2023 के घोसी उपचुनाव में मिली थी। यह उपचुनाव 2022 में सपा विधायक रहे दारा सिंह चौहान के इस्तीफे और भाजपा में शामिल होने के कारण हुआ था। भाजपा ने दारा सिंह चौहान को दोबारा मैदान में उतारा और योगी सरकार ने इस चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। 

PunjabKesari

 

हालांकि सुधाकर सिंह ने अखिलेश यादव के समर्थन और अपने जनता के मजबूत आधार के दम पर मुकाबला किया और दारा सिंह चौहान को लगभग 50,000 वोटों के भारी अंतर से हराया। इस जीत को योगी सरकार के लिए एक करारा तमाचा माना गया था और इसी ऐतिहासिक जीत के बाद उन्हें पूर्वांचल में 'शेर-ए-घोसी' कहा जाने लगा।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, "सुधाकर भाई हमारे परिवार के सदस्य थे। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। सपा ने एक महान योद्धा खो दिया है।" सुधाकर सिंह का पार्थिव शरीर आज शाम उनके गृह क्षेत्र घोसी लाया जाएगा, जहां कल सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!