'पाकिस्तान की फंडिंग रोको, क्रिकेट से करो बैन...', ICC से अनुराग ठाकुर की मांग

Edited By Updated: 06 Feb, 2026 06:40 PM

stop funding pakistan ban them from cricket    anurag thakur s demand to the

भारत के खिलाफ मैच न खेलने के पाकिस्तान के फैसले ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई बहस छेड़ दी है। इस मुद्दे पर भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कड़ा रुख अपनाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नेशनल डेस्क : भारत के खिलाफ मैच न खेलने के पाकिस्तान के फैसले ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई बहस छेड़ दी है। इस मुद्दे पर भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कड़ा रुख अपनाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत ने अब तक जितने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किए हैं, उनमें सुरक्षा, व्यवस्था और सुविधाओं के लिहाज से कोई कमी नहीं छोड़ी गई। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय आयोजन हमेशा खिलाड़ियों और टीमों के लिए सुरक्षित और विश्वस्तरीय रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत वैश्विक क्रिकेट की रीढ़ है, जो न सिर्फ खेल के स्तर पर बल्कि आर्थिक रूप से भी सबसे बड़ा योगदान देता है। ऐसे में अगर कोई देश राजनीतिक कारणों का हवाला देकर भारत में खेलने से इनकार करता है, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक खेल को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए, लेकिन जब राजनीति को जानबूझकर मैदान में लाया जाए, तो ICC को कड़ा कदम उठाना चाहिए।

पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग

अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान के खिलाफ कठोर दंडात्मक कदम उठाने की बात कही। उन्होंने मांग की कि पाकिस्तान को मिलने वाली ICC ग्रांट पर रोक लगाई जाए और कुछ वर्षों के लिए उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर किया जाए, ताकि वह अन्य देशों के साथ भी मुकाबले न खेल सके। उनका कहना था कि ऐसा करने से भविष्य में किसी भी देश को राजनीतिक दबाव बनाकर खेल आयोजनों को प्रभावित करने से रोका जा सकेगा।

गौरतलब है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका के तीन अलग-अलग शहरों में खेला जाना है। लेकिन टूर्नामेंट से पहले ही खेल से ज्यादा राजनीति हावी होती दिख रही है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में खेलने से इनकार कर दिया है, वहीं पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इन फैसलों से ICC और ब्रॉडकास्टर्स को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है और पाकिस्तान पर संभावित कड़े प्रतिबंधों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!