Supreme Court Lawyers Fees: सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई की कितनी फीस लेते है वकील, जानिए पूरा सिस्टम

Edited By Updated: 08 May, 2026 11:02 AM

supreme court lawyers fees senior advocate court hearing charges

Supreme Court Lawyers Fees: भारत में सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ना सिर्फ कानूनी लड़ाई नहीं होता, बल्कि यह एक बेहद महंगा प्रोसेस भी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट की पार्किंग की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें लग्जरी कारों की कतार देखकर...

Supreme Court Lawyers Fees: भारत में सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ना सिर्फ कानूनी लड़ाई नहीं होता, बल्कि यह एक बेहद महंगा प्रोसेस भी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट की पार्किंग की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें लग्जरी कारों की कतार देखकर लोगों के मन में सवाल उठा कि आखिर यहां वकील कितना कमाते हैं और उनकी फीस कितनी होती है।

वकीलों की फीस कैसे तय होती है?
सुप्रीम कोर्ट में वकीलों की फीस किसी तय नियम के तहत फिक्स नहीं होती। यह पूरी तरह वकील के अनुभव, नाम, केस की जटिलता और क्लाइंट पर निर्भर करता है।
 
जूनियर वकील:
नए या कम अनुभव वाले वकील एक पेशी के लिए लगभग ₹25,000 से ₹1 लाख तक फीस लेते हैं।

मिड-लेवल वकील:
अनुभवी वकील आमतौर पर ₹1 लाख से ₹5 लाख तक प्रति सुनवाई चार्ज करते हैं।

सीनियर एडवोकेट्स:
बड़े और मशहूर वकील एक सुनवाई के लिए ₹5 लाख से ₹20 लाख तक फीस लेते हैं।

टॉप लॉयर्स:
देश के सबसे बड़े नाम वाले वकील कई मामलों में प्रति सुनवाई ₹15 लाख से ₹50 लाख तक भी चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं कुछ हाई-प्रोफाइल मामलों में कुल फीस करोड़ों तक पहुंच जाती है।

ड्राफ्टिंग और अन्य खर्च
-सिर्फ कोर्ट में पेशी की ही फीस नहीं होती। केस की तैयारी में भी काफी खर्च आता है।
-याचिका (petition) तैयार करने की फीस: ₹50,000 से लेकर कई लाख रुपये तक
-रिसर्च और केस ड्राफ्टिंग चार्ज अलग से
-फाइलिंग और कोर्ट प्रक्रियाओं के खर्च
-अगर वकील बाहर से आता है तो ट्रैवल और अन्य खर्च भी जुड़ते हैं

सरकारी वकीलों की फीस
-सरकारी पैनल में काम करने वाले वकीलों की फीस सरकार तय करती है।
-प्रति सुनवाई लगभग ₹16,000 से ₹17,000 तक
-Advocate-on-Record (AOR): करीब ₹6,000 से ₹10,000 प्रति सुनवाई

बड़े नाम वाले वकीलों की कमाई
देश के मशहूर वकीलों की फीस अक्सर चर्चा में रहती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ वरिष्ठ वकील जैसे बड़े राजनीतिक मामलों में एक सुनवाई के लिए ₹20 लाख से ₹25 लाख तक चार्ज करते हैं।

नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ किया कि राज्य बार काउंसिल लॉ ग्रेजुएट्स से तय सीमा से ज्यादा एनरोलमेंट फीस नहीं ले सकती। सामान्य वर्ग के लिए ₹750 और SC/ST के लिए ₹125 से अधिक फीस नहीं ली जा सकती। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!