Bihar Elections 2025 : '₹10 हज़ार ले लो, पर NDA को वोट मत दो.., सोनबरसा में प्रियंका गांधी ने कसा चुनावी तंज

Edited By Updated: 03 Nov, 2025 03:46 PM

take 10 000 but don t vote for the nda priyanka gandhi taunts

बिहार में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसी हुई है। राज्य में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। पहले चरण में यानि की 6 नवंबर को 121 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है।

नेशनल डेस्क: बिहार में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसी हुई है। राज्य में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। पहले चरण में यानि की 6 नवंबर को 121 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। इसके लिए प्रचार 4 नवंबर की शाम 5 बजे थम जाएगा। इस चुनावी महासंग्राम में विपक्षी महागठबंधन की ओर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज मोर्चा संभाल लिया है।

PunjabKesari

प्रियंका गांधी का '₹10 हज़ार' वाले वादे पर सीधा हमला

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोनबरसा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए NDA सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने यह हमला चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को 10 हज़ार रुपये की राशि देने के कथित वादे को लेकर किया। प्रियंका गांधी ने महिलाओं से सीधे और विवादित अपील करते हुए कहा, "आप 10 हज़ार रुपये ले लीजिये, लेकिन NDA को वोट नहीं दीजिये।" इसके अलावा प्रियंका गांधी आज लखीसराय और रोसेरा में भी महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी।

PunjabKesari

अखिलेश यादव भी उतरे मैदान में

महागठबंधन के प्रचार को धार देने के लिए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी बिहार के रण में एंट्री की है। अखिलेश यादव आज पूर्वी चंपारण, सीवान और कैमूर में तीन रैलियां कर महागठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। महागठबंधन के ये दो बड़े नेता चुनाव प्रचार थमने से ठीक पहले मतदाताओं को साधने और NDA पर हमले तेज़ करने में लगे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!