सुहागरात के 2 दिन बाद ही दुल्हन ने बच्चे को दे दिया जन्म, दुल्हा हो गया हैरान...

Edited By Updated: 08 Mar, 2025 03:03 PM

the bride gave birth to a child just 2 days after the wedding night

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शादी के महज तीसरे दिन दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया, जिससे ससुराल पक्ष हैरान रह गया। इस घटना के बाद परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सुहागरात के महज दो दिन बाद दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया, जिससे ससुराल पक्ष हैरान रह गया। इस घटना के बाद परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया और पंचायत के बाद रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 फरवरी को प्रयागराज के घूरपुर क्षेत्र की एक युवती की शादी करछना क्षेत्र के एक युवक से तय हुई थी। विवाह की सभी रस्में धूमधाम से पूरी हुईं और शादी संपन्न हो गई। शादी के अगले ही दिन दुल्हन अपने ससुराल आ गई थी।

शादी के तीसरे दिन हुआ दर्द, फिर आया बड़ा खुलासा

26 फरवरी की शाम को अचानक दुल्हन के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। शुरुआत में पति और परिवार वालों को लगा कि यह सामान्य दर्द है, इसलिए दवा दे दी गई। लेकिन जब दर्द असहनीय हो गया तो उसे पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जो खुलासा किया, उसने सभी को चौंका दिया। डॉक्टरों ने बताया कि दुल्हन गर्भवती है और उसे प्रसव पीड़ा हो रही है। थोड़ी ही देर बाद उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया।

ससुराल पक्ष ने जताई नाराजगी, पंचायत में हुआ फैसला

जैसे ही ससुराल वालों को इस घटना का पता चला, तो वे हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत मायके वालों को बुलाया। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में ससुराल पक्ष ने आरोप लगाया कि दुल्हन और उसके परिवार ने शादी से पहले यह सच छुपाया, जिससे लड़के के परिवार को धोखा मिला। आखिरकार, पंचायत के निर्णय के तहत स्टांप पेपर पर लिखित समझौता किया गया और शादी को अमान्य घोषित कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

यह अनोखी घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शादी से पहले सही जांच-पड़ताल होनी चाहिए, जबकि कुछ लोग इसे लड़की के परिवार की बड़ी गलती मान रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!