रोज शराब के नशे में धुत होकर घर आता था पिता, फिर सो रही बेटियों के साथ करता था दुष्कर्म... थाने पहुंची मां

Edited By Updated: 12 Jul, 2025 01:41 PM

the father arrived drunk and did a disgusting act with his daughters

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में पुलिस ने शराब के नशे में दो नाबालिग बेटियों से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए उनके पिता को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में पुलिस ने शराब के नशे में दो नाबालिग बेटियों से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए उनके पिता को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

क्या कहती है पुलिस?
पुलिस अधीक्षक संदीप मीणा ने बताया कि एक महिला ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसके पति ने 10 जुलाई को रात के समय छत पर सो रही अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने डर की वजह से किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अगले दिन 11 जुलाई की शाम को आरोपी ने शराब के नशे में अपनी 15 वर्षीय दूसरी बेटी से दुष्कर्म किया। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर घर आता है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला की शिकायत पर शुक्रवार रात भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!