अगले महीने लगेगा साल का अंतिम सूर्यग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं?

Edited By Updated: 25 Nov, 2021 09:46 PM

the last solar eclipse of the year will be visible next month

अगले महीने साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। मार्गशीर्ष मास की अमावस्या के दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021, शनिवार को लगने जा रहा है। यह साल का अंतिम सूर्यग्रहण होगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण...

नेशनल डेस्कः अगले महीने साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। मार्गशीर्ष मास की अमावस्या के दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021, शनिवार को लगने जा रहा है। यह साल का अंतिम सूर्यग्रहण होगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। इसी के साथ ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठान पूजा आदि भी नहीं की जाती है।

सूर्य ग्रहण से संबंधित यह तो एक धार्मिक मान्यता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण और अनोखी खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। आइए जानते हैं सूर्यग्रहण का समय, सूतक काल और यह सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा।

सूर्यग्रहण का समय 
सूर्य ग्रहण की तिथि: 4 दिसंबर, शनिवार को लगने जा रहा है।
सूर्य ग्रहण का आरंभ: प्रातः11:00 बजे
सूर्य ग्रहण समाप्त: दोपहर 03:07 मिनट पर

कहां कहां दिखेगा
यह साल 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण है। इस सूर्य ग्रहण को दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया,अटलांटिक के दक्षिणी भाग और दक्षिण अफ्रीका में देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!