पिता और भाई के हत्यारे ने 72 घंटे में ही खुद को भी गोली से उड़ाया, जानें पूरा मामला?

Edited By Updated: 15 Apr, 2025 11:32 PM

the murderer of the father and brother shot himself within 72 hours

उत्तर प्रदेश के  सुलतानपुर में कूरेभार थाना क्षेत्र के सहरी गांव में अपने पिता और भाई की कथित तौर पर हत्या करने वाले युवक ने मंगलवार शाम खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पिछले लगभग 72 घंटे से पुलिस युवक की...

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में कूरेभार थाना क्षेत्र के सहरी गांव में अपने पिता और भाई की कथित तौर पर हत्या करने वाले युवक ने मंगलवार शाम खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पिछले लगभग 72 घंटे से पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। 

अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि अपने पिता और भाई के हत्यारोपी अजय यादव ने मंगलवार को शाम लगभग सात बजे अपनी कनपटी पर असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित असलहे को बरामद कर आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस ने बताया कि अजय यादव ने सहरी गांव में रविवार देर शाम अपने पिता काशीराम यादव (75) और भाई सत्य प्रकाश यादव (47) की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। अजय प्राथमिकी में नामजद था और फरार था। 

पुलिस ने बताया कि अजय सोमवार की रात अपने घर में छिप गया था और जब पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए मंगलवार को पहुंची तो उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने अजय की पत्नी सुनीता यादव और उनके संबंधियों अमर बहादुर यादव एवं अरविंद यादव को हत्या के आरोपी को शरण देने के मामले में गिरफ्तार किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!