पत्नी ने दांतों से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, फिर खुद उठाया ये खौफनाक कदम

Edited By Updated: 23 May, 2025 09:32 PM

the wife bit off her husband s private part with her teeth

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति का गुप्तांग दांतों से काट दिया और फिर खुद तेजाब पी लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति का गुप्तांग दांतों से काट दिया और फिर खुद तेजाब पी लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, इस दंपति की शादी को चार साल हो चुके हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति और ससुराल वाले दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे लगातार परेशान करते थे और मारपीट करते थे। रोज-रोज की इस प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना और उसके बाद

पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई। इसी दौरान गुस्से में आकर महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट दांतों से काटकर उसे घायल कर दिया। पति की हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। थोड़ी देर बाद पत्नी ने भी घर में रखा तेजाब पी लिया, जिससे उसकी हालत भी बिगड़ गई।

अस्पताल में चल रहा इलाज

शुरुआत में दंपति को सीएससी असमोली में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

पुलिस कर रही है जांच

महिला ने पुलिस को बताया है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे घर में हमेशा कलह रहती थी। महिला के भाई ने भी इन्हीं आरोपों को दोहराया है। असमोली थाना प्रभारी राजीव मलिक ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!