Liver Damage: आंखों में दिखाई दें लिवर की बीमारी के ये संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है महंगा

Edited By Updated: 22 Dec, 2025 11:45 AM

these signs of liver disease may appear in the eyes ignoring them could be cost

लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो लगभग 500 से अधिक कार्य करता है। यह भोजन पचाने, खून से विषैले पदार्थ निकालने और ऊर्जा जमा करने जैसे काम करता है। जब लिवर में कोई समस्या आती है, तो शरीर हमें कई संकेत देता है। कई बार ये संकेत हमारी आंखों में...

नेशनल डेस्क: लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो लगभग 500 से अधिक कार्य करता है। यह भोजन पचाने, खून से विषैले पदार्थ निकालने और ऊर्जा जमा करने जैसे काम करता है। जब लिवर में कोई समस्या आती है, तो शरीर हमें कई संकेत देता है। कई बार ये संकेत हमारी आंखों में दिखाई देते हैं। समय रहते इन्हें पहचानना लिवर को गंभीर नुकसान से बचा सकता है।

आंखों में दिखने वाले लिवर खराब होने के संकेत

आंखों का पीला पड़ना
लिवर खराब होने का सबसे आम संकेत आंखों के सफेद हिस्से का पीला पड़ना है, जिसे पीलिया भी कहा जाता है। जब लिवर खून में बिलीरुबिन को सही से प्रोसेस नहीं कर पाता, तो इसकी मात्रा बढ़ जाती है और आंखों का सफेद हिस्सा पीला दिखाई देता है। यह लिवर में गंभीर संक्रमण या सूजन का संकेत हो सकता है।


आंखों में लगातार खुजली और सूखापन
अगर आंखों में बिना किसी वजह लगातार खुजली हो रही है या वे सूखी लग रही हैं, तो यह लिवर की समस्या का संकेत हो सकता है। लिवर की खराबी से पित्त (बाइल) खून में मिल जाता है, जिससे त्वचा और आंखों में खुजली होती है। लिवर कमजोर होने पर आंखों में नमी कम हो जाती है और थकान महसूस हो सकती है।


आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन
डार्क सर्कल्स कई कारणों से होते हैं, लेकिन अगर नींद, स्ट्रेस या अन्य कारण ठीक होने के बाद भी आंखों के नीचे लगातार काले घेरे और सूजन बनी रहती है, तो यह लिवर की कमजोरी का संकेत हो सकता है। लिवर सुस्त होने पर शरीर में तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं, जिससे आंखों के नीचे की त्वचा सूज जाती है और रंग गहरा दिखाई देता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!