Edited By Rohini Oberoi,Updated: 12 Mar, 2026 01:07 PM

ईरान-इजरायल तनाव के चलते भारत में एलपीजी सप्लाई को लेकर मची अफरा-तफरी ने लोगों को डरा दिया है। सरकार द्वारा सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए बुकिंग के नियमों में बदलाव और कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद अब 'इंडक्शन कुकटॉप' की डिमांड में भारी उछाल आया है।...
Induction Cooktop Buying Guide : ईरान-इजरायल तनाव के चलते भारत में एलपीजी सप्लाई को लेकर मची अफरा-तफरी ने लोगों को डरा दिया है। सरकार द्वारा सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए बुकिंग के नियमों में बदलाव और कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद अब 'इंडक्शन कुकटॉप' की डिमांड में भारी उछाल आया है। अगर आप भी गैस का बैकअप ढूंढ रहे हैं तो खरीदारी से पहले इन तकनीकी पहलुओं को समझना बहुत जरूरी है।
1. पावर रेटिंग: कितनी बिजली खाएगा आपका चूल्हा?
बाजार में 1200 वॉट से लेकर 2200 वॉट तक के इंडक्शन मौजूद हैं।
-
ज्यादा वॉट (1800W - 2200W): खाना तेजी से बनेगा लेकिन बिजली का लोड बढ़ेगा।
-
मध्यम वॉट (1200W - 1600W): रोजमर्रा के छोटे कामों के लिए किफायती है। खरीदने से पहले देख लें कि आपके घर का बिजली कनेक्शन इस लोड को झेल पाएगा या नहीं।

2. बर्तनों का गणित: हर बर्तन नहीं करेगा काम
इंडक्शन चूल्हा मैग्नेटिक फील्ड पर काम करता है। इसका मतलब है कि आपके पुराने एल्युमीनियम या मिट्टी के बर्तन इस पर बेकार हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: AI का तूफान भी नहीं हिला पाएगा ये 5 नौकरियां! मशीनों के पास नहीं है इन कामों का कोई तोड़
-
केवल स्टील या लोहे के भारी तले (Magnetic Base) वाले बर्तन ही इस पर गर्म होते हैं।
-
इंडक्शन लेने से पहले चेक करें कि आपके पास 'इंडक्शन फ्रेंडली' बर्तन हैं या नहीं वरना आपको बर्तनों पर अलग से मोटा खर्च करना पड़ सकता है।

3. स्मार्ट कुकिंग मोड्स और फीचर्स
आजकल के एडवांस इंडक्शन में उबालने (Boil), तलने (Fry) और इडली/डोसा जैसे खास मोड मिलते हैं। ये मोड बिजली की खपत को ऑटोमैटिक कंट्रोल करते हैं। इसमें आप टाइमर सेट कर सकते हैं जिससे दूध उबलने या खाना जलने का डर खत्म हो जाता है।

4. सुरक्षा सबसे ऊपर: इन फीचर्स को न भूलें
चूंकि यह बिजली का उपकरण है इसलिए सुरक्षा सर्वोपरि है। नया मॉडल लेते समय ये तीन चीजें जरूर देखें:
यह भी पढ़ें: Non-Veg के शौकीन पंडित जी! मंदिर में मांस खाते पकड़े गए महाराज, सोशल मीडिया पर फोटो Viral होते ही...
-
ऑटो कट-ऑफ: बर्तन हटाते ही चूल्हा अपने आप बंद हो जाए।
-
ओवरहीट प्रोटेक्शन: ज्यादा गर्म होने पर मशीन खुद को सुरक्षित कर ले।
-
चाइल्ड लॉक: अगर घर में बच्चे हैं तो यह फीचर दुर्घटनाओं से बचाएगा।