दिल्ली में 18+ के लोगों के लिए तीन दिन की वैक्सीन बची, केंद्र ने और वैक्सीन देने से मना किया

Edited By Updated: 17 May, 2021 08:07 PM

three days of vaccine left for 18 people in delhi

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को केंद्र से राज्यों को उसके द्वारा आपूर्ति किये गये टीकों पर आंकड़ा सार्वजनिक करने की अपील की और यहां 18 से 44 साल के उम्र वर्ग के लोगों के लिए टीके की 3.82 खुराक देने की मांग की...

नई दिल्लीः दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को केंद्र से राज्यों को उसके द्वारा आपूर्ति किये गये टीकों पर आंकड़ा सार्वजनिक करने की अपील की और यहां 18 से 44 साल के उम्र वर्ग के लोगों के लिए टीके की 3.82 खुराक देने की मांग की। उन्होंने कहा कि फिलहाल दिल्ली के पास 45 साल एवं उसके ऊपर के लोगों के लिए टीकों का चार दिनों का भंडार है जबकि 18-44 साल के उम्र वर्ग के लिए टीकों का भंडार तीन दिनों में खत्म हो जाएगा। 

सिसोदिया ने कहा कि तीन अनुरोधों का हवाला देते हुए उन्होंने केंद्र को पत्र लिखा है। आम आदमी पार्टी के नेता ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘ केंद्र ने हमें पत्र लिखकर बताया कि हमें 45 से ऊपर वालों के लिए 3.83 लाख खुराक मिलेंगी तथा यह कि हमें मई में 18-44 साल के उम्र वर्ग के लोगों के लिए टीके नहीं मिलेंगे।''

डिप्टी सीएम ने कहा, ‘‘ हमें 18-44 साल उम्र वर्ग के लोगों के लिए और टीके की जरूरत है। हम उन्हें खरीदने के लिए तैयार हैं लेकिन कम से कम उपलब्ध तो करवाइए। हमें तीन दिनों बाद 18-44 साल उम्र वर्ग के लोगों के टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ेगा।'' सिसोदिया ने केंद्र से राज्यों को आपूर्ति किये गये टीकों पर आंकड़ा सार्वजनिक करने की अपील की।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘ आंकड़ों में पारदर्शिता होनी चाहिए। दिल्ली के लिए हमें यह जानना है कि सरकार को कितना दिया जा रहा है, और निजी क्षेत्र को कितना तथा अन्य राज्यों को कितना, हमें आंकड़े जानने की जरूरत है।'' उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ कृपया हमें अगले दो महीने के लिए टीके की उपलब्धता के बारे में बताइए ताकि हम जून एवं जुलाई के लिए टीकाकरण कार्यक्रम तैयार कर पाएं।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!