राजस्थान : बाइक और जीप की भीषण टक्कर में तीन की मौत, 2 अन्य घायल
Edited By Utsav Singh,Updated: 28 May, 2024 01:03 PM

राजस्थान के उदयपुर जिले में सोमवार रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य झुलस गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा एक बाइक व जीप की टक्कर के कारण हुआ।
राजस्थान : राजस्थान के उदयपुर जिले में सोमवार रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य झुलस गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा एक बाइक व जीप की टक्कर के कारण हुआ। पुलिस ने बताया कि फलासिया थाना क्षेत्र के उदयपुर-आबू रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक उस जीप से जा टकराई जिसमें बाराती सवार थे। बाइक पर सवार तीन दोस्त युवक पास ही कहीं जा रहे थे।

हादसे में, बाइक पर सवार सुनील, राहुल और दीपक (उम्र 18-20 वर्ष) की सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार टक्कर से बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया और बाइक व जीप में आग लग गई। जीप में सवार छह यात्रियों में से दो झुलस गए और उन्हें उदयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Story

राजस्थान : भीड़ के हमले के बाद BJP के पूर्व विधायक अत्तर सिंह भेदाना की मौत

राजस्थान में पंचायत चुनाव कार्यक्रम में बदलाव, पहले तीन चरणों का मतदान तय तिथि से एक दिन पहले होगा

खाटू श्यामजी जा रही बस अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल; चालक को झपकी...

राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई MEMU ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, बाल-बाल बचे यात्री

रेत माफिया ने राजस्थान पुलिस की टीम पर किया हमला, फॉरेस्ट रेंजर की कथित हत्या के बाद एक और बड़ी घटना

Rajasthan Panchayat Election Dates: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, देखें पूरा...

CEC के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में राजस्थान कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग ने पारदर्शिता को...

राजस्थान : भारत-पाक सीमा के पास ड्रोन से हथियार और RDX की सप्लाई, दो लोग गिरफ्तार

डूंगरपुर में अपना पक्का घर बनाने के लिए मिल सकती है ₹2.50 लाख तक की मदद, नगर परिषद चलाएगी वार्डवार...

तरुण जायसवाल बने अखिल भारतीय जायसवाल महासभा के जयपुर युवा अध्यक्ष, समाज के लोगों ने दी बधाई