iPhone की जिद... 500 फीट गहरी खाई में पहले बेटा कूदा, फिर गिरे पिता, सदमे में मां ने भी लगा दी छलांग, देखें Video

Edited By Updated: 22 Aug, 2026 02:29 PM

three people no more after a youth jumps into a gorge in maharashtra

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले की खावड़ा पहाड़ी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केवल एक मोबाइल फोन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने पूरे परिवार की जान ले ली। 18 वर्षीय बेटे के 500 फीट ऊंची खाई में छलांग लगाने के बाद उसे बचाने की कोशिश...

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले की खावड़ा पहाड़ी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केवल एक मोबाइल फोन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने पूरे परिवार की जान ले ली। 18 वर्षीय बेटे के 500 फीट ऊंची खाई में छलांग लगाने के बाद उसे बचाने की कोशिश में पिता और फिर सदमे में मां ने भी खाई में कूदकर अपनी जान दे दी।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रामेश्वर गाडे ने बताया कि चट्टान लगभग 400-500 फीट ऊंची थी और पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मियों की कोशिशों के बावजूद युवक को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि युवक के पिता जो ड्राइवर थे अपने बेटे को बचाने की कोशिश में नीचे गिर गए जिसके बाद मां ने भी चट्टान से छलांग लगा दी।

वहीं रामेश्वर गाडे ने कहा, चट्टान 400-500 फीट ऊंची थी। एक फोन की वजह से उनका पूरा परिवार बर्बाद हो गया। उसने मोबाइल फोन को लेकर अपने पिता से झगड़ा किया और अपने पिता को भी साथ खींचते हुए आत्महत्या कर ली। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने उसे बचाने की कोशिश की। 

यह भी पढ़ें: Road Accident: बेकाबू SUV ने चंद सेकेंड में मचा दिया तांडव, खेत के बाहर काम कर रहे परिवार के 4 लोगों को रौंदा

एक प्रत्यक्षदर्शी संजय जाधव ने बताया कि 18 वर्षीय युवक लगभग तीन घंटे तक चट्टान के किनारे बैठा रहा और स्थानीय लोगों व पुलिस अधिकारियों के बार-बार कहने के बावजूद भी वह सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक वह वहां से हटने को तैयार नहीं हुआ। मैं वहां पुलिस के साथ मौजूद था। हालांकि वह युवक किसी की भी बात सुनने की हालत में नहीं था।

 

वह अपनी मां से बात करते हुए अपनी जगह बदलता रहा। उसकी मां ने उससे विनती की और ऐसा न करने को कहा लेकिन वह सुनने के मूड में नहीं था। वह डिप्रेशन से जूझ रहा था। उन्होंने आगे कहा, मैंने लगभग तीन घंटे तक उसे समझाने और नीचे आने के लिए मनाने की कोशिश की। 

यह भी पढ़ें: Period में तेज दर्द और ज्यादा ब्लीडिंग को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं गंभीर बीमारी के संकेत

आखिरकार उसके पिता भी वहां पहुंच गए। हमें लगा कि उसके पिता उसे मना लेंगे और सुरक्षित नीचे ले आएंगे लेकिन कुछ ही मिनटों में उसके पिता ने उसे पकड़ने की कोशिश की और इस दौरान वह युवक और उसके पिता दोनों नीचे गिर गए। इसके बाद उसकी मां ने भी छलांग लगा दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!