अनोखी प्रेम कहानी- स्टूडेंट से शादी करने के लिए टीचर ने कराया जेंडर चेंज

Edited By Updated: 08 Nov, 2022 12:16 PM

to marry a student the teacher made a gender change

कहते हैं प्यार करने वाले हर हद पार कर जाते हैं, उनको दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। शायद इसी के चलते राजस्थान में एक महिला ने अपने प्यार को परवान चढ़ाने की खातिर अपना जैंडर चेंज करा लिया।

नेशनल डेस्क: कहते हैं प्यार करने वाले हर हद पार कर जाते हैं, उनको दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। शायद इसी के चलते राजस्थान में एक महिला ने अपने प्यार को परवान चढ़ाने की खातिर अपना जैंडर चेंज करा लिया। यह मामला भरतपुर के डीग तहसील का है। फिजिकल एजुकेशन की महिला टीचर मीरा को अपने ही स्कूल की स्टूडैंट कल्पना से प्यार हो गया।

PunjabKesari

प्यार इतना परवान चढ़ा कि टीचर मीरा अपना जेंडर चेंज करा कर लड़का बन गई। उसने कल्पना के साथ 2 दिन पहले शादी रचा ली। शादी करने के बाद दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों की शादी से दोनों के परिजन भी काफी खुश हैं। जेंडर चेंज कराकर मीरा से आरव बने दूल्हे ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षक है।

PunjabKesari

इसी गांव की छात्रा कल्पना खेलने में बहुत अच्छी थी। उसी दौरान उन दोनों के बीच प्यार हो गया था। उसने कहा कि वह लड़की के रूप में पैदा हुई मगर उसे लगता था कि वह लड़की न होकर लड़का है इसलिए उसने अपना जैंडर चेंज करा लिया और अपनी स्टूडैंट कल्पना के साथ 2 दिन पहले शादी कर ली। दुल्हन कल्पना ने बताया कि हम दोनों में प्यार था इसलिए हम दोनों ने शादी कर ली। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!