UP : ब्रेक फेल ट्रक बना काल, टक्कर से बोलेरो में जिंदा जल गए 10 लोग, पूरे इलाके में शोक की लहर

Edited By Updated: 22 Apr, 2026 11:53 PM

truck dies after brake failure 10 people burnt alive in bolero after collision

मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान के पास एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर के बाद बोलेरो कार में भीषण आग लग गई, जिसमें...

नेशनल डेस्क: मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान के पास एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर के बाद बोलेरो कार में भीषण आग लग गई, जिसमें सवार 10 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे का मंजर: दो ट्रकों के बीच फंसी बोलेरो
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब एक बोलेरो वाहन ढलान से नीचे उतर रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। बेकाबू ट्रक ने बोलेरो को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह आगे चल रही गिट्टी लदी एक अन्य ट्रक से जा भिड़ी। दो भारी वाहनों के बीच दबने के कारण बोलेरो में तुरंत भीषण आग लग गई और वह आग का गोला बन गई।

चीख-पुकार के बीच थम गई सांसें
टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार यात्रियों को बाहर निकलने का जरा भी मौका नहीं मिल सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में लगी आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोगों की चाहत के बावजूद किसी को बचाया नहीं जा सका। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो चुका था।

मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल
पुलिस के मुताबिक, इस हृदयविदारक घटना में जान गंवाने वालों में दो बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और उनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर घंटों तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सुचारू कराया।

जांच में जुटा प्रशासन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना ने हाईवे पर सुरक्षा और भारी वाहनों की फिटनेस पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!