छोटे भाई को तेज पानी बहता देख बड़ी बहनों ने भी लगा दी छलांग, भाई तो बच गए, लेकिन...

Edited By Updated: 28 Apr, 2025 01:03 AM

two sisters jumped into fast flowing water after seeing their younger brother

हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में रविवार को गंगनहर में पानी के तेज बहाव में अपने भाई को बहता देख उसकी दो बहनों ने भी छलांग लगा दी, जिसके बाद से दोनों लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां बताया कि हादसा बहादराबाद-सिडकुल मार्ग पर...

नेशनल डेस्कः हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में रविवार को गंगनहर में पानी के तेज बहाव में अपने भाई को बहता देख उसकी दो बहनों ने भी छलांग लगा दी, जिसके बाद से दोनों लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां बताया कि हादसा बहादराबाद-सिडकुल मार्ग पर गंगनहर पर बने छठ पूजा घाट पर दोपहर बाद हुआ। 

नहाते समय 12 साल का वंश पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उसने बताया कि वंश को बचाने के लिए उसकी दो बहनों-ईशा (14) और मनीषा (15) ने गंगनहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने भाई को तो किसी तरह बचा लिया मगर दोनों बहनें पानी के तेज बहाव में बह गईं। 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों व जल पुलिस के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का मूल निवासी है और यहां के सलेमपुर क्षेत्र में रहता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!