लंदन के फैशन ब्रांड ने स्विमसूट पर छापी देवी दुर्गा की तस्वीर, मचा बवाल

Edited By Updated: 10 Jan, 2019 02:28 PM

uk brand sera ulger prints image of hindu goddess on swimsuits

ब्रिटेन में लंदन के फैशन लेबल ‘सेरा अल्गेर’ द्वारा अपने स्विमसूट पर देवी दुर्गा की तस्वीर छापने पर बवाल मच गया है। ‘सेरा अल्गेर’ के नए डिजाइनर वेयर की प्रतीक्षा कर रहे ग्राहक कंपनी के नए फैशन ब्रांड से खुश नहीं है...

लंदन: ब्रिटेन में लंदन के फैशन लेबल ‘सेरा अल्गेर’ द्वारा अपने स्विमसूट पर देवी दुर्गा की तस्वीर छापने पर बवाल मच गया है। ‘सेरा अल्गेर’ के नए डिजाइनर वेयर की प्रतीक्षा कर रहे ग्राहक कंपनी के नए फैशन ब्रांड से खुश नहीं है, और इसका कारण काफी वैध है।

नए ब्रांड पर हाथ से पेंट किए गए प्रिंट और डिजाइन में हिंदू देवी दुर्गा की फोटो को छापने का हिंदुओं द्वारा सख्त विरोध किया जा रहा है। मां दुर्गा भारत में व्यापक रूप से प्रतिष्ठित हिंदू देवताओं में से एक हैं और स्विम सूट और जॉगर्स पर इस्तेमाल की गई उनकी फोटो को देख लोगों ने इसे भारतीय सांस्कृति पर प्रहार व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।

लंदन में ‘सेरा अल्गेर’ के इस ब्रांड को लेकर भड़के हिंदुओं का कहना है कि दुर्गा हमारे लिए पूजनीय हैं। उनकी तस्वीर स्विमसूट पर छापे जाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदू समुदाय ने कंपनी से कहा कि वह स्विमसूट से देवी की तस्वीर हटाए और माफी मांगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!