पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान

Edited By Updated: 18 May, 2022 07:37 PM

union minister made a big statement on the prices of petrol and diesel

केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने बुधवार को कहा कि भारत पेट्रोल-डीजल के लिए बहुत हद तक अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर है और जब तक घरेलू उत्पादन नहीं बढ़ता तब तक तेल के दामों पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता। तेली ने अमेठी के जायस स्थित...

नेशनल डेस्कः केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने बुधवार को कहा कि भारत पेट्रोल-डीजल के लिए बहुत हद तक अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर है और जब तक घरेलू उत्पादन नहीं बढ़ता तब तक तेल के दामों पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता। तेली ने अमेठी के जायस स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘देश मे 83 प्रतिशत तेल हम बाहर से लाते हैं। हम अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर हैं। जब तक अपना उत्पादन नहीं बढे़गा तब तक तेल के दामों पर नियंत्रण नहीं हो सकता।''

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम बढ़ते हैं, पेट्रोलियम कंपनियां तेल के दाम बढ़ा देती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भरता कैसे कम की जाए इस दिशा में सरकार काम कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है इसके अलावा और नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। राज्यमंत्री ने बताया कि देश में नई-नई जगह तेल की खोज के प्रयास किए जा रहे हैं। मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश छोटे राज्य हैं मगर वहां भी तेल की खोज की जायेगी। इससे पूर्व पेट्रोलियम राज्यमंत्री ने कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को मोबाइल फोन वितरित किया और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले 75 लोगों को सम्मानित भी किया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!