Heavy Rain Alert: अगले कुछ ही घंटों में जबरदस्त भारी बारिश की चेतावनी, IMD का इन राज्यों के लिए अलर्ट

Edited By Updated: 31 Jul, 2025 03:13 PM

very heavy rain imd rain alert 31 july rain alert 1 august rain

देशभर में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। कुछ हफ्ते की सुस्ती के बाद अब बारिश ने जोर पकड़ लिया है और इसका असर देश के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में...

नेशनल डेस्क: देशभर में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। कुछ हफ्ते की सुस्ती के बाद अब बारिश ने जोर पकड़ लिया है और इसका असर देश के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात भी बनते जा रहे हैं। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 31 जुलाई के लिए भारी बारिश को लेकर ताजा चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं किन-किन हिस्सों में आज के दिन मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।

  उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश की संभावना
देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में आज मौसम काफी सक्रिय रहेगा। राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ घंटों में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में तेज़ हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

  पश्चिम भारत में भी बारिश तेज
महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कोंकण और सौराष्ट्र क्षेत्र में आज गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में आंधी-तूफान चलने के भी संकेत हैं। खासतौर पर मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में भारी जलभराव की स्थिति बन सकती है।

 पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में आज भारी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ा है और कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

  पूर्व-मध्य भारत में भी मौसम बना रहेगा उग्र
बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के हिस्सों में आज रुक-रुककर तेज बारिश हो सकती है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार इन इलाकों में तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की भी संभावना है।

 दक्षिण भारत में झमाझम बारिश की चेतावनी
दक्षिणी राज्यों में भी मानसून सक्रिय बना हुआ है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, यनम और लक्षद्वीप में आज भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) भी चल सकती हैं, जिससे मछुआरों और समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 कई राज्यों में रेड और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में रेड अलर्ट और कुछ में येलो अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है और आवश्यक सतर्कता बरतने का अनुरोध किया गया है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!