BJP कार्यकर्ताओं के दो गुटों में हिंसक झड़प, एक व्यक्ति घायल

Edited By Updated: 23 Aug, 2026 12:34 PM

violent clash between two factions of bjp workers

कोलकाता के दक्षिण-पूर्वी इलाके आनंदपुर में दावत के आयोजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विरोधी गुटों के बीच हुई झड़प में पार्टी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाताः कोलकाता के दक्षिण-पूर्वी इलाके आनंदपुर में दावत के आयोजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विरोधी गुटों के बीच हुई झड़प में पार्टी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देर रात आनंदपुर खेल मैदान में हुई झड़प के बाद दोनों गुटों ने आनंदपुर थाने के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार, घायल भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर चोट आई है। भाजपा के स्थानीय नेता अरुण विश्वाल ने आरोप लगाया कि दावत के आयोजन के लिए पार्टी नेतृत्व से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस आयोजन के लिए स्थानीय मछली और मटन व्यापारियों से जबरन वसूली की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया, इस आयोजन को करवाने वाले चार मई के बाद ही पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने व्यापारियों से धन वसूला है।'

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!